Gen Z Gadgets: तार वाले ईयरफोन, डिजी कैम! पुरानी टेक्नोलॉजी पर क्यों लौट रहा Gen Z?

स्मार्टफोन और हाईटेक गैजेट्स के दौर में जेन जी का एक हिस्सा पुरानी चीजों की ओर लौट रहा है. डिजिटल कैमरा, तार वाले ईयरफोन, डीवीडी, MP3 प्लेयर और किताबें फिर से युवाओं को पसंद आ रही हैं. आखिर नई टेक्नोलॉजी के बीच पुरानी चीजों का क्रेज क्यों बढ़ रहा है और इनमें ऐसा क्या खास है? जानिए.

Advertisement
जेन जी को इतने क्यों पसंद आते है पुराने गैजेट्स? जेन जी को इतने क्यों पसंद आते है पुराने गैजेट्स?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

आज के दौर में जहां हर कुछ महीने में नए स्मार्टफोन, बेहतर कैमरे और हाईटेक गैजेट्स मार्केट में आ रहे हैं, वहीं जेन जी का एक हिस्सा पुरानी टेक्नोलॉजी की ओर लौट रहा है. जिस दुनिया में लोग हर पल ऑनलाइन रहते हैं, वहां अब कुछ युवा पुराने कैमरे से फोटो खींचना, तार वाले ईयरफोन लगाना और डीवीडी पर फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं. इंटरेस्टिंग बात ये है कि जिन चीजों को कभी पुराना मानकर छोड़ दिया गया था, वे अब फिर से लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

Advertisement

इसके पीछे सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कुछ अलग करने की चाह भी है. सोशल मीडिया पर हर चीज को तुरंत शेयर करने के बजाय, जेन जी अब कुछ पलों को अपने पास रखना चाहते हैं. ऐसे में पुराने गैजेट्स और चीजें उन्हें अलग एक्सपीरियंस देती हैं.

पुराने गैजेट्स की ओर युवाओं का इंटरेस्ट सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखने वाला ट्रेंड नहीं है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के बीच डिजिटल कैमरों की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है वहीं, Axios की रिपोर्ट में iPod की बढ़ती मांग का जिक्र किया गया है. इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन के दौर में भी कुछ युवा पुराने डिवाइस इस्तेमाल करने और डिजिटल दुनिया से थोड़ा ब्रेक लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

जेन जी को पसंद आ रही हैं ये 5 पुरानी चीजें

Advertisement

1. डिजिटल कैमरा (डिजी कैम्स)

आज स्मार्टफोन से शानदार फोटोज खींची जा सकती हैं, फिर भी कई जेन जी पुराने डिजिटल कैमरे यानी डिजी कैम पसंद कर रहे हैं. इन कैमरों से खींची गई फोटोज में हल्के पुराने रंग और अलग अंदाज दिखाई देता है. यही लुक उन्हें पसंद आ रहा है. डिजिटल कैमरे से फोटो खींचना उनके लिए यादों को सहेज कर रखने का एक अलग तरीका भी है.

2. तार वाले ईयरफोन (वायर्ड इयरफोन)

वायरलेस ईयरबड्स के दौर में तार वाले ईयरफोन फिर से जेन जी के स्टाइल का हिस्सा बन रहे हैं. इन्हें अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती और ये आमतौर पर कम कीमत में मिल जाते हैं. कुछ जेन जी को इनका पुराना लुक पसंद है, तो कुछ के लिए ये यूज करने में आसान हैं.

3. डीवीडी और सीडी

आज फिल्में और म्यूजिक देखने-सुनने के लिए कई ऑनलाइन ऐप मौजूद हैं, लेकिन डीवीडी और सीडी का अपना अलग एक्सपीरियंस है. कुछ जेन जी पुरानी फिल्मों की डीवीडी जमा करना और उन्हें डीवीडी प्लेयर पर देखना पसंद करते हैं. इसमें फिल्म चुनने से लेकर डिस्क चलाने तक की पूरी प्रोसेस उन्हें पुराने टाइम की याद दिलाती है. ये उन लोगों के लिए भी खास है, जिन्हें चीजें जमा करने का शौक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Gen Z Mental Health: I am Fine बोलने वाला Gen Z क्या सच में ठीक है? समझें चैट की भाषा

4. MP3 प्लेयर और आईपॉड

पहले गाने सुनने के लिए MP3 प्लेयर और आईपॉड का यूज होता था. अब कुछ जेन जी इन पुराने डिवाइस को दोबारा अपना रहे हैं. इन पर गाने सुनते टाइम सोशल मीडिया खोलने या बार-बार नोटिफिकेशन देखने की जरूरत नहीं होती. इससे वे बिना किसी दूसरी चीज पर ध्यान दिए अपने फेवरेट गाने सुन सकते हैं.

5. किताबें

ई-बुक और ऑडियोबुक के दौर में भी असली किताबों का अट्रैक्शन बना हुआ है. कई जेन जी फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर पढ़ने के बजाय बुक हाथ में लेकर पढ़ना पसंद करते हैं. बुक के पेज पलटना, उसमें फेवरेट लाइन को मार्क करना और उसे अपने पास रखना पढ़ने का अलग एक्सपीरियंस देता है. कुछ लोगों के लिए ये स्क्रीन से दूर टाइम बिताने का भी एक अच्छा तरीका है.

आखिर क्यों लौट रहा है पुरानी चीजों का दौर?

पुरानी चीजों की ओर लौटने की वजह सिर्फ बीते टाइम की याद नहीं है. लगातार फोन चलाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बीच कुछ युवा ऐसे एक्सपीरियंस चाहते हैं, जो उन्हें डेली लाइफ की डिजिटल दुनिया से अलग फील कराएं. पुराने गैजेट्स और चीजें उन्हें एक अलग अंदाज देते हैं.

Advertisement

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी जेन जी नई टेक्नोलॉजी छोड़ रही है. लेकिन यह ट्रेंड दिखाता है कि आज के दौर में नया और महंगा होना ही किसी चीज को पसंद करने की एकमात्र वजह नहीं है. कभी-कभी पुरानी चीजें भी अपने अलग अंदाज के कारण खास बन जाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »