फेसबुक मैसेंजर में मिल सकते हैं सीक्रेट चैट और इन स्टोर पेमेंट जैसे फीचर्स

फेसबुक मैसेंजर में सीक्रेट कन्वर्सेशन का ऑप्शन जोड़ा जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के जरिए यह फीचर देगी.

Advertisement
फेसबुक मैसेंजर फेसबुक मैसेंजर

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक अपने मैसेंजर एप में लगातार नए फीचर्स ऐड कर रहा है. इसके जरिए अमेरिका में पैसे भेजे जा सकते हैं. हाल ही में इसे री डिजाइन कर के मैटेरियल लुक दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबि‍क, फेसबुक अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए की तैयारी में है. इसके लिए मैसेंजर में एक नया सीक्रेट कन्वर्सेशन फीचर जुड़ेगा. हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी कुछ भी कहने से परहेज किया है. लेकिन उम्मीद है कि इसके लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन यूज किया जाएगा ताकि मैसेज को कोई डिकोड ना कर सके.

Advertisement

गौरतलब है कि टेलीग्राम एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की वजह से दुनिया भर में पॉपुलर सिक्योर मैसेजिएंग एप है. इस एप में एक सीक्रेट चैट फीचर दिया गया है जिसमें ऑटो . इसके अलावा फेसबुक की ही कंपनी व्हाटसएप में 2014 के आखिर में सिक्योरिटी के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन दिया गया है. ऐसे में फेसबुक को उम्मीद है कि मैसेंजर में यह फीचर देक ज्यादा से ज्यादा यूजर्स बटोर पाएगा.

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फेसबुक जल्द ही मैसेंजर में जल्द ही इन स्टोर पेमेंट सिस्टम शुरू हो सकता है. इसके लिए फेसबुक एप्पल पे या किसी दूसरे पेमेंट सर्विस के साथ करार कर सकता है. हालांकि इसके लिए कंपनी कोई खास चैट एप बनाएगी या मैसेंजर में इस फीचर को जोड़ेगी, फिलहाल यह साफ नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »