फेसबुक फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक स्टेटस के जरिए इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के एक अरब यूजर्स होने की जानकारी दी है. उन्होंने इसके लिए व्हाट्सएप के सीईओ जैन कूम को बधाई भी दी है.
जकरबर्ग ने अपने पोस्ट में लिखा है ' हिस्सा बना है तब से इसने दुगनी तरक्की की है. हमने व्हाट्सएप से सब्सक्रिप्शन फी खत्म करके इसे पूरी तरह फ्री कर दिया है. हम आगे भी दुनिया भर के लोगों को जोड़ने और उनके कम्यूनिकेशन और बिजनेस को आसान बनाने का काम करते रहेंगे'.
उन्होंने व्हाट्सएप की तारीफ करते हुए लिखा 'कुछ सर्विस ही ऐसी हैं जो दुनिया के अरबों लोगों को जोड़ती हैं. हमारे लिए यह दुनिया को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित होगा.
व्हाट्सएप सीईओ ने भी फेसबुक पर स्टेटस अपडेट के जरिए व्हाट्सएप से जुड़े और भी आंकड़े बताए हैं. इनमें एक दिन में व्हाट्सएप पर भेजे जाने वाले मैसेज, शेयर किए जाने वाले फोटोज, व्हाट्सएप के ग्रुप और भाषाओं के बारे में जानकारी दी गई है.
व्हाट्सएप के एक के 7 में से 1 शख्स हर महीने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से टच में रहने के लिए व्हाट्सएप यूज करता है. इस ब्लॉग में यह भी कहा गया है कि अभी और लंबा सफर तय करना है, क्योंकि व्हाट्सएप के जरिए और भी 6 बिलियन लोगों को जोड़ना है.
मुन्ज़िर अहमद