Ubon Chef Pro Blender Review: कई काम करने वाला एक ब्लेंडर, इन लोगों के लिए है बेस्ट

आज की स्मार्ट लाइफ में लोग ऐसे गैजेट्स चाहते हैं, जो कम जगह लें और ज्यादा काम करें. यही वजह है कि अब स्मार्ट किचन अप्लायंसेज तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. ऐसे ही एक प्रोडक्ट को हम पिछले कुछ दिनों से यूज कर रहे हैं, जो यूबॉन ने लॉन्च किया है. आइए जानते हैं यूबॉन शेफ प्रो हाई परफॉर्मेंस ब्लेंडर किन लोगों के लिए बना है और इसमें क्या खास है.

Advertisement
Ubon का ये ब्लेंडर चार अलग-अलग डिवाइसों का काम करता है. (Photo: Ubon) Ubon का ये ब्लेंडर चार अलग-अलग डिवाइसों का काम करता है. (Photo: Ubon)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

दुनिया स्मार्ट हो रही है. घर में टीवी से लेकर फोन तक स्मार्ट हो चुके हैं. ऐसे में किचन को पीछे क्यों रखना है. मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो एक किचन को स्मार्ट बना सकते हैं. हम ऐसे ही प्रोडक्ट को पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं, जो मल्टी टास्किंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. 

हम बात कर रहे हैं यूबॉन के फोर-इन-वन शेफ प्रो हाई परफॉर्मेंस ब्लेंडर की. ये प्रोडक्ट जगह कम लेता है और काम ज्यादा करता है. इसमें एक प्रोडक्ट में चार अलग-अलग काम करने वाले डिवाइस हैं. आइए जानते हैं इस्तेमाल करने में ये प्रोडक्ट कैसा रहा और किन लोगों को इसे खरीदना चाहिए. 

Advertisement

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

यूबॉन (UBON) ने इस ब्लेंडर को मॉडर्न किचन अप्लायंस जैसा लुक देने की कोशिश की है. इसका बॉडी डिजाइन काफी प्रीमियम महसूस होता है और इसमें नॉन-स्लिप हैंडल दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान रहता है. ब्लेंडर के साथ फूड-ग्रेड चॉपिंग जार और मेजरिंग जार मिलता है. 

इस ब्लेंडर में स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो हार्ड चीजों को भी आसानी से ब्लेंड कर सकते हैं. किचन काउंटर पर ये डिवाइस बहुत कम जगह घेरता है. अगर आप एक बैचलर हैं या फिर मल्टी टास्किंग डिवाइस पसंद करते हैं, इसका कॉम्पैक्ट अवतार आपको जरूरत पसंद आएगा. 

परफॉर्मेंस कैसी है?

इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट इसका 800W प्योर कॉपर बीएलडीसी (BLDC) मोटर है. कंपनी का दावा है कि ये हाई-स्पीड ब्लेंडिंग के साथ बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी भी देता है. चूंकि इसमें बीएलडीसी मोटर का इस्तेमाल किया गया है, तो ये बिजली कम इस्तेमाल करता है. 

Advertisement

इसका इस्तेमाल कई सारे कामों में किया जा सकता है. स्मूदी और शेक्स बनाने का काम ये आसानी से कर देता है. यहां तक की सब्जियों की चॉपिंग भी इसमें बेहतरीन होती है. सब्जियों को चॉप करते हुए आपको इसका ध्यान रखना होगा कि इसे ज्यादा देर तक ना चलाएं वरना ये उसकी चटनी बना देगा. 

यह भी पढ़ें: Ubon Selfie Stick-Mic Review: कंटेंट क्रिएशन के लिए परफेक्ट है ये जोड़ी, दाम भी है कम

सूप, प्यूरी और लस्सी बनाने के लिए ये बेहतरीन है. उसमें आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी. यहां तक की आप इसमें चटनी भी बना सकते हैं, लेकिन उसमें कुछ टुकड़े बड़े रह जाते हैं. ध्यान रखें कि अलग-अलग काम के लिए इसमें अलग-अलग अटैचमेंट दिए गए हैं. 

हालांकि, अगर आप बहुत हार्ड ड्राई मसाले, लगातार आइस क्रशिंग या हैवी-ड्यूटी कमर्शियल यूज चाहते हैं, तो आपको ज्यादा पावरफुल प्रीमियम ब्लेंडर देखना चाहिए. हैवी यूज या लंबे समय तक लगातार इसे इस्तेमाल करने से डिवाइस गर्म हो सकता है. 

इस्तेमाल में कितना आसान?

ये ब्लेंडर उन लोगों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है, जो जिम शेक्स या प्रोटीन स्मूदी बनाते हैं. इसके अलावा ये डिवाइस जल्दी नाश्ता तैयार करने में भी मदद करता है. अच्छी बात ये है कि इस यूज करने की वजह से कम बर्तन गंदे होते हैं और बेसिक फूड प्रेप घर पर ही हो जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ubon Breakfast Maker Review: अकेला करता है 3 डिवाइस का काम, क्या खरीदना चाहिए

इसकी सफाई करना भी आसान है. जार और ब्लेड्स को अलग-अलग साफ कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय के यूज के बाद अलग आपने सफाई का ध्यान नहीं रखा, तो ब्लेड में गंदगी इकट्ठा हो जाती है. 

कमियां भी हैं

कोई भी प्रोडक्ट परफेक्ट नहीं हो सकता है. यूबॉन 4-इन-1 शेफ प्रो हाई परफॉर्मेंस ब्लेंडर के साथ भी ऐसा ही है. सबसे पहले तो आपको समझना चाहिए कि ये डिवाइस किन लोगों के लिए नहीं है. अगर आप लंबे समय तक लगातार हैवी यूज के ब्लेंडर तलाश रहे हैं, तो ये आपके लिए फिट नहीं होगा. 

इसके अलावा हाई स्पीड पर ये ब्लेंडर थोड़ा शोर करता है. इसमें आपको लेगेसी ब्रांड्स वाली प्रीमियम और इंटरनेशनल फिनिश नहीं मिलेगी. अगर आप रोजमर्रा के कामों के लिए ब्लेंडर तलाश रहे हैं, तो ये डिवाइस अच्छा है. मगर इसकी कीमत एक बड़ी चुनौती लगती है.

बॉटम लाइन

ये डिवाइस खासकर स्टूडेंट्स, छोटे परिवारों और हेल्थ-कॉन्शियस यूजर्स के लिए बेहरीन है. अब सवाल है कि क्या आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं. फिलहाल यूबॉन 4 इन 1 शेफ प्रो हाई परफॉर्मेंस ब्लेंडर कंपनी की वेबसाइट पर 4290 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. इस कीमत पर ये डिवाइस हमें थोड़ा महंगा लगता है. अगर ये आपको 3000 रुपये के बजट में मिल जाए, तो इसे बेस्ट डील समझिए.

Advertisement

आज तक रेटिंग- 8.5/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement