iPhone 17e Review: ऐपल के इकोसिस्टम में एंटर करने के लिए बेहतरीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन

iPhone 17e कंपनी का नया स्मार्टफोन है. इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. ये iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता फोन है. हमने इसे कुछ समय तक यूज किया है ताकि आपको ये समझा सकें कि ये फोन कैसा परफॉर्म कर रहा है. रियल वर्ल्ड यूज में क्या है इसका हिसाब किताब आइए जानते हैं.

Advertisement
Apple iPhone 17e (Photo: ITG) Apple iPhone 17e (Photo: ITG)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

पिछले कुछ समय से iPhone 17e यूज करने के बाद आपको एक्सपीरिएंस बताते हैं. Apple ने इसे iPhone 17 लाइनअप का सबसे सस्ता मॉडल बनाया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है और बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज मिलती है. पिछले साल iPhone 16e लॉन्च किया गया था और ये उसका अपग्रेड है.

पेपर पर स्पेसिफिकेशन्स देखें तो यह फोन काफी दिलचस्प लगता है. इसमें नया A19 चिप, 48 मेगापिक्सल कैमरा और मैगसेफ चार्जिंग जैसी चीजें दी गई हैं. लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फोन कैसा लगता है, यही असली सवाल है.

Advertisement

मैंने इसे कुछ समय तक अपने सेकंड्री फोन की तरह इस्तेमाल किया. इस दौरान डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक हर चीज को ध्यान से देखा.

iPhone 17e: डिजाइन

पहली नजर में यह फोन काफी जाना पहचाना लगता है. Apple ने यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. फोन में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है. स्क्रीन की क्वालिटी अच्छी है. कलर्स अच्छे दिखते हैं और टेक्स्ट भी साफ नजर आता है.

लेकिन यहां एक चीज तुरंत ध्यान खींचती है. इसमें अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट ही मिलता है. आज इस कीमत में कई एंड्रॉयड फोन 120Hz स्क्रीन देते हैं. इसलिए स्क्रोलिंग उतनी स्मूद महसूस नहीं होती. हां, ये कई हाई रिफ्रेश रेट वाले फोन से फास्ट जरूर महसूस होता है. 

ऊपर अभी भी नॉच डिजाइन दिया गया है. डायनामिक आइलैंड यहां नहीं मिलता. मुझे उम्मीद थी कि कंपनी इस बार डायनामिक आइलैंड देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यही वजह है कि सामने से फोन थोड़ा पुराने आईफोन जैसा लगता है. हालांकि स्क्रीन की ब्राइटनेस अच्छी है. बाहर धूप में भी कंटेंट पढ़ने में ज्यादा परेशानी नहीं होती.

Advertisement

iPhone 17e: बिल्ड क्वालिटी

बिल्ड क्वालिटी Apple की हमेशा की तरह मजबूत है. हालांकि मैने इसका ड्रॉप टेस्ट नहीं किया है. लेकिन फोन स्लिम और लाइट होने के साथ ड्यूरेबल महसूस हुआ. 

फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है. सामने सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन मिलता है. इससे स्क्रीन पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बताई जाती है. फोन हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम महसूस होता है. वजन करीब 169 ग्राम है इसलिए यह ज्यादा भारी भी नहीं लगता.

इस बार एक अच्छी चीज यह है कि मैगसेफ चार्जिंग वापस दी गई है. इससे मैग्नेटिक चार्जर और एक्सेसरी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये डेली यूसेज में आसान होता है.

iPhone 17e: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है. इसमें Apple का नया A19 चिप दिया गया है. इसमें 6 करो  प्रोसेसर और अलग AI इंजन भी मिलता है. रोज के इस्तेमाल में फोन काफी तेज महसूस होता है. ऐप जल्दी खुलते हैं. मल्टीटास्किंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती.

मैंने इसमें गेम भी खेले और फोन ने बिना ज्यादा गर्म हुए अच्छे से काम किया. हालांकि लंबे समय तक मैने गेमिंग नहीं की है, क्योंकि कॉन्फिडेंस नहीं बन पाया. कॉम्पैक्ट फोन है स्क्रीन साइज भी ज्यादा नहीं है तो शायद मुझे इसलिए गेमिंग में उतना मजा नहीं आया. 

Advertisement

इस फोन में नया iOS 26 मिलता है और Apple के AI फीचर भी इसी चिप पर चलते हैं. इसलिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने की उम्मीद भी रहती है.

iPhone 17e: कैमरा

कैमरा इस फोन की सबसे दिलचस्प लेकिन कुछ लिमिटेशन्स के साथ. रियर में 48 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है. Apple इसे फ्यूजन कैमरा कहता है. यह कैमरा 24 मेगापिक्सल फोटो डिफॉल्ट में लेता है और जरूरत पड़ने पर 48 मेगापिक्सल तस्वीर भी ली जा सकती है.

अच्छी रोशनी में फोटो काफी शार्प आती हैं. कलर्स भी नैचुरल लगते हैं. इस कैमरे में सेंसर से 2x जूम भी मिलता है. यानी अलग टेलीफोटो लेंस नहीं है लेकिन जूम क्वालिटी ठीक रहती है.

रात में फोटो ठीक आती हैं लेकिन यहां दो कैमरा वाले फोन थोड़ा बेहतर काम करते हैं. एक कमी साफ दिखती है. इस फोन में अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं है. इसलिए ग्रुप फोटो या चौड़ा फ्रेम लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. वीडियो रिकॉर्डिंग अभी भी मजबूत है. फोन 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.

iPhone 17e: बैटरी

बैटरी मेरे इस्तेमाल में भरोसेमंद लगी. Apple का कहना है कि फोन लगभग 26 घंटे तक वीडियो चलाने में कैपेबल है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन आराम से पूरा दिन निकाल देता है. चूंकि मैने इसे सेकंड्री फोन के तौर पर यूज किया तो दो से तीन दिन तक आराम से चलाया. 

Advertisement

चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है. साथ ही मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. चार्जिंग बहुत तेज नहीं है लेकिन रोज के इस्तेमाल के लिए ठीक है.

iPhone 17e: बॉटम लाइन

कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद मेरी राय साफ है. iPhone 17e एक शानदार एंट्री iPhone है. इसमें फास्ट परफॉर्मेंस है. सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस अच्छा है. कैमरा भी ज्यादातर लोगों के लिए काफी रहेगा. लेकिन कुछ नया नहीं है. अगर आप आईफोन यूजर पहले से हैं तो इसमें कुछ आपको ग्राउंडब्रेकिंग नहीं लगेगा. लेकिन अगर आप iPhone इकोसिस्टम में एंटर करना चाहते हैं तो इसमें आपके लिए बहुत कुछ है. 

इस फोन की कुछ लिमिटेशन्स भी हैं जैसे स्क्रीन सिर्फ 60Hz है, रियर में सिर्फ एक ही कैमरा है और डिजाइन भी बेसिक है और पहले जैसा ही है. अगर आप कम कीमत में नया iPhone लेना चाहते हैं, तो iPhone 17e एक आसान विकल्प हो सकता है. अगर आपके पास iPhone 16e है तो अपग्रेड करना वाइज डिसिजन नहीं होगा. इकोसिस्टम में एंट्री करने के लिहाज से अच्छा फोन है. 

आज तक रेटिंग: 9/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement