सिर्फ 48 घंटों में Xiaomi ने बेचे 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड मनु कुमार जैन ने कहा है कि यह भारत के इतिहास में सबसे तेज बिकने वाला रिकॉर्ड है. पिछले दिवाली सेल में हमने यही आंकड़े 18 दिन में छूए थे, लेकिन इस बार यह सिर्फ 48 घंटे में पूर हए गए.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज शाओमी ने दावा किया है कि कुंपनी ने सिर्फ 48 घंटे में 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेच दिए हैं. ये बिक्री सेल के दौरान हुई है. ये आंकड़े अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान शाओमी स्मार्टफोन बिक्री के हैं. क्योंकि इन दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों पर सेल चल रही है और भारी छूट भी दी जा रही है.

Advertisement

शाओमी के मुताबिक यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. क्योंकि पिछले फेस्टिव सीजन में कंपनी ने 18 दिन में 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे थे. फिलहाल अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर शाओमी के स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है.

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड मनु कुमार जैन ने कहा है कि यह भारत के इतिहास में सबसे तेज बिकने वाला रिकॉर्ड है. पिछले दिवाली सेल में हमने यही आंकड़े 18 दिन में छूए थे, लेकिन इस बार यह सिर्फ 48 घंटे में पूर हए गए.

मनु जैन के मुताबिक इस तरह का रिकॉर्ड इंडस्ट्री में इंडिया के लिए माइलस्टोन की तरह है. उन्होंने कहा है, ‘शाओमी फ्लिपकार्ट और अमेजॉन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 ब्रांड है. अमेजॉन ग्रेट इंडिया शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान बेचा जाने वाला हर 9 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में 8 शाओमी के हैं’

Advertisement

शाओमी ऑनलाइन सेल के हेड ने रघु रेड्डी ने कहा है, ‘हमारे लगातार बेहतर प्लान और हार्ड वर्क की बदौलत हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन Redmi 4 और Redmi Note 4 आउट ऑफ स्टॉक न हो. जो हमने 48 घंटे में रिकॉर्ड नहाया है ऐसा अभी तक किसी भी ब्रांड ने नहीं किया है’

गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल की शुरुआत स्मार्टफोन की बिक्री हुई. पहले 20 घंटों में Redmi Note 4 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में रहा और फ्लिपकार्ट के इस आंकडों मों इसका अहम योगदान रहा है.

हाल ही में कंपनी ने भारत में Mi A1 लॉन्च किया है जिसमें 2 रियर कैमरे और एंड्रॉयड वन दिया गया है. इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है और इसकी कीमत 14,999 रुपये है. जल्द ही कंपनी भारत में Mi Mix 2 लॉन्च करने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »