Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही Redmi Note 4 के मैट ब्लैक कलर वेरिएंट को बाजार में पेश किया था. आज यानी 1 मार्च दिन बुधवार को इसकी सेल है. आज आप इसे 12 बजे से mi.com और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. अब तक रेडमी का ये स्मार्टफोन केवल गोल्ड, ग्रे, और सिल्वर कलर वेरिएंट के साथ ही सेल के लिए उपलब्ध था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Note 4 20 जनवरी को हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया गया.
जानिए क्या हैं फोन की खूबियां:
मिड बजट का है फोन
इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः 9,999, 10,999 और 12,999 रुपये है. मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.
स्पीकर की बदली जगह
फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. फोन की बैटरी और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.
कैसा है फोन का कैमरा
अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.
कनेक्टिविटी फीचर्स
क्नेक्टिविटी के लिए इसमें , wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.
साकेत सिंह बघेल