Realme Narzo 10A की सेल आज, कीमत- 8,999 रुपये से शुरू

Realme Narzo 10A को भारत में आज में फिर से उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है.

Advertisement
Realme Narzo 10A Realme Narzo 10A

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

Realme Narzo 10A को भारत में आज में फिर से उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक आज से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस बार सेल में Narzo 10A का लिमिटेड स्टॉक ही होगा. हालांकि, ये स्टॉक कितना होगा, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

Realme Narzo 10A को मई में Realme Narzo 10 के साथ लॉन्च किया गया था. ये फोन दो कलर ऑप्शन- सो ब्लू और सो वाइट में आता है. इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 3GB + 32GB वेरिएंट की है. वहीं, इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है.

Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. साथ ही ग्राहक 750 रुपये प्रति महीने की दर से नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी लाभ ले पाएंगे. रियलमी इंडिया वेबसाइट से खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा.

Realme Narzo 10A के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड रियलमी UI पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ 6.5-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G70 प्रोसेसर मौजूद है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर रियर में दिया गया है. रियलमी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है और यहां 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का है. इसके अलावा यहां 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी मौजूद है. यहां फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement