14,999 रुपये कीमत वाले Realme 7 की भारत में सेल आज, मिलता है 90Hz डिस्प्ले

Realme 7 को आज भारत में सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी.

Advertisement
Realme 7 Realme 7

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST
  • इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है
  • सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मौजूद है
  • इसमें 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है

Realme 7 को आज भारत में सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी. इस स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर मिलता है.

Realme 7 के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. ग्राहक इसे दो कलर ऑप्शन मिस्ट ब्लू और मिस्ट वाइट में खरीद पाएंगे.

Advertisement

ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को HSBC क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी. साथ ही ग्राहक 299 रुपये में 2 साल के लिए डिस्कवरी प्लस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी खरीद पाएंगे. इसके अलावा ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी लाभ ले पाएंगे.

Realme 7 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP के दो और सेंसर्स भी मिलते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है और इसमें 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement