Oppo ने स्मार्ट कैमरा के साथ लॉन्च किया A57

Oppo ने 14,990 रुपये में स्मार्ट कैमरा फीचर के साथ नया A57 लॉन्च किया है. जानिए बाकी फीचर्स...

Advertisement
Oppo A57 Oppo A57

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने मंगलवार को A57 स्मार्टफोन लॉन्च किया जो 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है. ओप्पो के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट और प्रबंध निदेशक (ग्लोबल मोबाइल बिजनेस) स्काई ली ने एक बयान में कहा, 'A57 ग्राहकों को एडवांस फोटोग्राफी के साथ ही एडवांस फीचर्स भी मुहैया कराएगा, जिसमें फास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि शामिल है.'

Advertisement


इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ है. साथ ही इसमें ब्यूटीफाई 4.0 और ओप्पो का 'स्क्रीन फ्लैश' फीचर है.

इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसमें सोनी के IMX258 सेंसर के साथ बड़ा f/2.2 का अपर्चर दिया गया है. इसका फेज डिटेक्सन ऑटो फोकस (PDF) 0.1 सेकेंड में भी फोकस कर देता है. इसका अल्ट्राएचडी मोड यूजर्स को 50 मेगापिक्सल की इमेज खींचने की सुविधा देता है.


इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ और तीन स्लॉट है. दो स्लॉट नैनो सिम कार्ड के लिए और तीसरा स्लॉट माइक्रो एसडी कार्ड के लिए है.


इसकी ऑनबोर्ड स्टोरेज क्षमता 32GB है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसकी स्क्रीन की है. यह 3 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement