गिरने पर भी नहीं टूटेगा Moto X Force, जल्द होगा भारत में लॉन्च

मोटोरोला भारत में शैटर प्रूफ बॉडी वाला स्मार्टफोन Moto X Force लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने इसके लिए वीडियो भी पोस्ट किया है.

Advertisement
Moto X Force Moto X Force

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

पिछले साल खबर आई थी कि मोटोरोला शैटर प्रूफ स्मार्टफोन Moto X Force जनवरी में भारत में लॉन्च कर सकती है. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबासाइट ट्विटर पर मोटोरोला ने 'Moto X Force' का एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि इसे जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा.

इस फोन की खासियत इसकी शैटर प्रूफ बॉडी है जो गिरने से नहीं टूटेगी. मोटोरोला ने ट्वीट के जरिए लोगों से पूछा कि 'क्या आप उन 40 प्रतिशत लोगों में से हैं जो फोन गिराने से डरते हैं ?'

Advertisement

ने दूसरे स्मार्टफोन को गिरकर टूटते हुए दिखाया है जबकि Moto X Force गिरकर नहीं टूटता है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है, पर स्पेसिफिकेशन और शैटरप्रूफ बॉडी के लिहाज से इस फोन की कीमत 40,000 रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद है.

5.4 इंच क्वाड एचडी डिस्प्ले वाले इस फोन में 64 बिट का और 3GB रैम के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 430 GPU लगाया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 21 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32 और 64GB की होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ा कर 200GB तक किया जा सकता है.

इस फोन की स्पेसिफिकेशन मोटोरोला के फ्लैगशिप Moto X Style जैसी ही हैं, जो भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है. हालांकि Moto X Style में शैटरप्रूफ बॉडी नहीं दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement