Jio फैंस के लिए बुरी खबर, जियोफोन में नहीं चलेगा WhatsApp

JioPhone की लॉन्चिंग से पूरा देश उत्साहित है और इसकी डिलीवरी भी सितंबर से होने लगेगी. लेकिन इस बीच ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है. जियोफोन में पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp का सपोर्ट नहीं मिलेगा.

Advertisement
जियफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप जियफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

JioPhone की लॉन्चिंग से पूरा देश उत्साहित है और इसकी डिलीवरी भी सितंबर से होने लगेगी. लेकिन इस बीच ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है. जियोफोन में पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा. ऐसी खबर मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई है.

फरवरी 2017 तक के भारत में 20 करोड़ से भी यूजर्स से थे, जाहिर है अब तर आंकड़ा बढ़ ही गया होगा. ऐसे में जियोफोन में WhatsApp के सपोर्ट नहीं होने से यूजर्स को काफी निराशा हो सकती है.

Advertisement

जो मीडिया रिपोर्ट सामने आई है उसमें बताया गया है कि Jio के 4G VoLTE फीचर फोन में जियो ऐप्स का सपोर्ट होगा, साथ ही YouTube और Facebook का सपोर्ट भी होगा. लेकिन, फिलहाल WhatsApp का सपोर्ट नहीं होगा. हालांकि ये रिपोर्ट इस ओर भी इशारा करती है कि बाद में कोई अपडेट रोल आउट किया जाएगा या कोई फीचर पेश किया जाएगा, जिससे जियोफोन WhatsApp सपोर्ट करने लगेगा.

इन सबसे हटकर जो बड़ी बात सामने आई है वो ये है कि जियो Whatsapp से हटकर नए फोन में को बढ़ावा देगा. मीडिया रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि 153 रुपये वाले पैक में डेटा कि डेली लिमिट 500 MB ही होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »