स्मार्टरॉन, एक स्वदेशी स्टार्टअप जिसका प्रचार हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने किया है. इसने एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन tphone लॉन्च किया है. इसकी कीमत 22,999 रुपये है और यह जून से ऑनलाइन मिलेगा.
5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में आप दो सिम लगा सकते हैं और इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 4 सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी बैट्री 3,000mAh की है और इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें दूसरे हाई एंड की तरह ही स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 4G LTE, 3G, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं.
मुन्ज़िर अहमद