भारत में पहली बार होने जा रहा है मोबाइल कांग्रेस

अभी-अभी बार्सिलोना में वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस खत्म हुआ और इधर ये खुशखबरी आ गई कि सितंबर में भारत में भी इस कार्यक्रम का आयोजन होगा.

Advertisement
Indian Mobile Congress Indian Mobile Congress

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

भारत अपनी पहली मोबाइल कांग्रेस सितंबर में आयोजित करेगा जिसमें दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों तक पहुंच पर विशेष ध्यान होगा. COAI के महानिदेशक राजन एस मैथ्यू ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी.


उन्होंने कहा, बार्सिलोना में . एक संस्करण शंघाई में होता है. दक्षिण पूर्व एशिया के लिए कुछ नहीं है. भारत दूरसंचार क्षेत्र में दुनियाभर में अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है जिसे हम इंडियन मोबाइल कांग्रेस में भी दिखाएंगे.

Advertisement


उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग तथा इलेक्ट्रोनिक्स एंड आईटी मंत्रालय ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस पर जोर दिया है और COAI इसे आगे बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मोबाइल कांग्रेस और तीन दिन चलेगी.

इंडियन मोबाइल कांग्रेस में उम्मीद है कि सभी भारतीय मोबाइल ऑपरेटर, फेसबुक, हुवावे, इरिक्शन, सिस्को आदि हिस्सा लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »