Reliance Jio के समर सरप्राइज ऑफर को काउंटर करने के लिए अब Idea ने भी नया ऑफर पेश किया है. हाल ही में एक्सपर्ट्स और एनालिस्ट्स ने बताया था कि समर सरप्राइज को काउंटर करने के लिए मौजूदा कंपनियां फिर से प्रोमोशनल ऑफर्स देना शुरू करेंगी.
Idea ने अपने पोस्टपेड यूजर्स को 10GB हर महीने एक्स्ट्रा डेटा देना शुरू किया है. इसे कंपनी प्रोमोशनल स्कीम Data Jackpot के नाम से दे रही है. यह तीन महीने तक के लिए है जिसके लिए हर महीने 100 रुपये देने होंगे.
एयरटेल और वोडाफोन की तरह यह ऐप भी . यानी इस एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के लिए आईडिया यूजर्स को My Idea ऐप इंस्टॉल करना होगा. 100 रुपये दे कर एक बार जब आपने इसे एक्टिवेट कर लिया है तो तीन महीने बाद से इतन में ही 1GB डेटा मिलेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही है और यह चुनिंदा सर्कल में ही लागू होंगे. यानी अलग अलग राज्यों में इस प्लान में थोड़े बदलाव देखे जा सकते हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में Idea ने 300 रुपये में पोस्टपेड यूजर्स के लिए डेटा पैक लॉन्च किया है. इसके तहत यूजर्स को हर दिन 1GB 4G डेटा दिया जाएगा. हालाकिं इसके साथ कुछ शर्तें भी हैं जिन्हें यहां क्लिक करके जान सकते हैं.
हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन ने भी इसी तरह के प्लान . लेकिन आईडिया के इस ऑफर के बाद अब एयरटेल और वोडाफोन एक बार फिर से कुछ ऑफर्स लॉन्च कर सकती हैं.
मुन्ज़िर अहमद