टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया सेल्युलर ने घरेलू रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा देने की घोषणा की है. इसके अलावा कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी पेश किया है. ऐसे में विदेश जाने वालों को बिल का झटका नहीं लगेगा.
इससे पहले Idea की प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल ने नई कंपनी रिलायंस जियो को प्रतिस्पर्धा देने के लिए देश में कॉल्स के साथ SMS और डेटा इस्तेमाल पर सभी रोमिंग शुल्क हटा दिया है.
आइडिया के बयान में कहा गया है कि के 20 करोड़ उपभोक्ता कंपनी के 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. आइडिया के ग्राहक देश में कहीं भी रोमिंग के दौरान बिना हिचक के आउटगोइंग कॉल्स कर सकेंगे और SMS भेज सकेंगे.
कंपनी ने ये भी कहा कि भारत में रोमिंग के दौरान डेटा के इस्तेमाल पर भी किसी तरह का एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा. घरेलू रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा को उपलब्ध होगी.
साकेत सिंह बघेल / BHASHA