Huawei ने अपना डुअल बैक कैमरा वाला नया Honor 6X भारत में लॉन्च कर दिया है. फोन Redmi Note4 जो हाल ही में लॉन्च हुआ है उसे कड़ी टक्कर देगा. गौरतलब है कि डुअल बैक कैमरे के साथ ये मार्केट का सबसे सस्ता फोन है.
बता दें ये स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा चुका है. भारत में Honor 6X के दो वेरिएंट लॉन्च किए गये हैं. पहला 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत है, दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 15,999 रुपये है.
इस स्मार्टफोन को 2 फरवरी से सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन से खरीदा जा सकेगा. जिसमें SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी तक का कैशबैक भी मिलेगा. इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है. स्मार्टफोन कलर वेरिएंट में मिल पाएगा. अभी केवल 3GB रैम वाला वेरिएंट खरीदा जा सकेगा. 4GB रैम वाले वेरिएंट के लिए फरवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है.
हाइब्रिड डुअल सिम वाल Honor 6X EMUI 4.1 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा और आने दिनों में इसमें एंड्राइड 7.0 नूगट का अपडेट दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है साथ ही फोन में एक नया फीचर 'आई कंफर्ट मोड' ऐड किया गया है जो अपने आप ही ब्लू लाइट को फिल्टर कर लेता है. Honor 6X में MediaTek ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके इंटरनल स्टोरेज को कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोन की खास बात इसका कैमरा ही है, इसके रियर में दो कैमरा दिया गया है जिसमें से एक 12 मेगापिक्सल का है जो फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ आएगी. इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यही इसे खास बनाता है क्योंकि ये के लिए डेप्थ ऑफ को कंट्रोल करेगा. वहीं स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 77 डिग्री वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का है. गौरतलब है कि कैमरे की यही खूबियां में मिलती हैं. Honor 6X के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
क्नेक्टीविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Bluetooth, wi-fi, GPS दिया गया है. इस फोन में 3340mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है. जो 600 घंटे का स्टैंडबाई टाइम और 11.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकने में सक्षम है. साथ में बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से भी लैस है जो फोन को 2.5 घंटे में पूरा चार्ज कर देगा.
साकेत सिंह बघेल