Google I/O 2016 : लॉन्च हुआ वीडियो कॉलिंग एप Duo, सिर्फ एक क्लिक में करें बात

अब तक वीडियो कॉलिंग एप काफी मुश्किल और ज्यादा जगह लेने वाले होते थे, लेकिन इस फील्ड में गूगल की नई पेशकश काफी फास्ट और सिंपल है.

Advertisement
वीडियो कॉलिंग एप Duo वीडियो कॉलिंग एप Duo

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

गूगल ने सलाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2016 में कई नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के साथ एक वीडियो कॉलिंग एप Duo लॉन्च किया है. यह एप गूगल के नए मैसेंजर Allo के साथ आया है. यह एप गूगल के नए मैसेजिंग एप Allo की तरह मोबाइल नंबर से काम करता है.

इस एप में एंड टु एंड एन्क्रिप्शन मिला और इसे एंड्रॉयड और किया जा सकेगा. इस एप को अब तक का सबसे फास्ट और सिंपल मोबाइल वीडियो कॉलिंग एप माना जा सकता है.

Advertisement

आसान और फास्ट है यह एप
इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है. इसे आप जैसे ही ओपन करेंगे सेल्फी कैमरा ओपन हो जाएगा और आपका वीडियो दिखेगा. यहां आपको एक कॉल बटन दिखेगा जहां किसी को भी कॉल कर सकते हैं. आपने जिसे कॉल किया है वो आपको लाइव देख सकेगा. आप चाहें तो फ्लिप करके रियर कैमरा भी यूज कर सकते हैं.

सिर्फ 5MB का है यह एप
इस एक की खासियत यह है कि दूसरे वीडियो इसमें आपको अकाउंट बना कर लॉग इन करने की जरुरत नहीं होगी. यह आपको फोन नंबर के जरिए काम करेगा. आपको यह जाकर भी हैरानी होगी कि यह एप महज 5MB का है. आमतौर पर दूसरे वीडियो कॉलिंग एप 20MB से कम के नहीं होते.

आपको बता दें कि यह एप भी गूगल के नए चैटिंग एप Allo के साथ अगले महीने और iOS पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.

Advertisement

देखें ऐसे काम करता है Duo

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement