हाल ही में शाहरुख खान ने एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए डिनर होस्ट किया था

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान को एप्पल इंडिया का ब्रांड एंबेस्डर बनाया जा सकता है.

Advertisement
शाहरुख खान बन सकते हैं एप्पल इंडिया के ब्रांड एंबेस्डर शाहरुख खान बन सकते हैं एप्पल इंडिया के ब्रांड एंबेस्डर

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान एप्पल इंडिया के ब्रांड एंबेस्डर बन सकते हैं. हाल ही में टिम कुक भारत आए थे और शाहरुख खान ने अपने घर यानी 'मन्नत' में उन्हें डिनर पर बुलाया था. इस डिनर पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स ने भी शिरकत की थी.

आपको बता दें कि एप्पल के सीईओ टिम ने शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जताई थी इसी वजह से शाहरुख ने टिम के लिए पार्टी का आयोजन किया था.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अगले आईफोन लॉन्च के दौरान भारत को ध्यान में रखकर बड़े ऐलान कर सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेक दिग्ज बाजार बढ़ाने के लिए शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलिज इंटरनेटमेंट के साथ पार्टनर्शिप कर सकती है.

गौरतलब है कि पिथले साल जब एप्पल ने Apple Music भारत में लॉन्च किया था तब पर शाहरुख खान के गानों की प्ले-लिस्ट दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement