जहीर खान ने लिया क्रिकेट से संन्यास, क्रिकेटरों ने दी भविष्य की शुभकामनाएं

टीम इंडिया के लिए सालों तक खेलने वाले फास्ट बॉलर जहीर खान ने गुरुवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. जहीर के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
जहीर खान ने लिया क्रिकेट से संन्यास जहीर खान ने लिया क्रिकेट से संन्यास

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

टीम इंडिया के लिए सालों तक खेलने वाले फास्ट बॉलर जहीर खान ने गुरुवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. जहीर के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.


2011 वर्ल्ड कप में जहीर भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे. जहीर ने उस टूर्नामेंट में 18.76 के औसत से कुल 21 विकेट हासिल किए थे. वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. महान बल्लेबाज क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर सहित तमाम पूर्व तथा मौजूदा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जहीर को याद किया और उन्हें जिंदगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

Advertisement


सचिन तेंदुलकर ने जहीर को ऐसा गेंदबाज करार दिया, जो अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को 'बेबस' कर देते थे. सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'वह सबसे शांत चित्त तेज गेंदबाजों में से एक हैं. वह कई मौकों पर बल्लेबाजों को बेबस कर देते थे. वह हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहते थे. मुझे यकीन है कि वह अपनी जिंदगी की नई पारी बेहतरीन तरीके से शुरू करेंगे. मैं जहीर को संन्यास के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'



सचिन से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और सचिव अनुराग ठाकुर ने जहीर की उपलब्धियों को याद किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'क्रिकेट के मैदान पर आपकी तमाम चतुराई के लिए धन्यवाद जहीर खान.'
भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट कर जहीर को याद किया. धोनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जहीर आपका करियर शानदार रहा है. आपकी पहचान सबसे चतुर तेज गेंदबाज के तौर पर है. आपके लिए जीवन अभी शुरू ही हुआ है. मुझे उम्मीद है कि आप भारतीय क्रिकेट में योगदान देना जारी रखेंगे.'

टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'जहीर जितने अच्छे गेंदबाज रहे हैं, उससे कहीं अच्छे इंसान रहे हैं. आपको भविष्य की शुभकामनाएं. आपने मेरे जैसे कई लोगों को प्रेरित किया.
कोहली के अलावा पूर्व कप्तान अनिल कुम्बले, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना और अजीत अगरकर ने भी जहीर को याद किया और उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज और उम्दा इंसान करार दिया.











Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »