BCCI की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने मंगवाए नए हेड कोच के लिए आवेदन

बीसीसीआई की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने हेड कोच पद के लिए वेबसाइट पर पहली बार विज्ञापन दिया है.

Advertisement
रोलेंट ओल्टमेंस रोलेंट ओल्टमेंस

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

रोलेंट ओल्टमेंस को बर्खास्त करने के तीन दिन बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरूष टीम के हेड कोच पद के लिए अपनी वेबसाइट पर आवेदन मंगवाए हैं. बीसीसीआई की तर्ज पर हॉकी इंडिया ने वेबसाइट पर पहली बार विज्ञापन दिया है.

विज्ञापन के अनुसार हेड कोच को 31 दिसंबर 2020 तक का कार्यकाल दिया जाएगा बशर्ते छह महीने के प्रोबेशन में उसका काम संतोषजनक हो. हेड कोच हॉकी इंडिया के हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जान, सीईओ एलेना नार्मन और नियोक्ता भारतीय खेल प्राधिकरण को रिपोर्ट करेगा.

Advertisement

विज्ञापन में कहा गया कि मुख्य कोच 2018 में टीम के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगे. हेड कोच जूनियर पुरूष टीम के विकास और तैयारियों पर भी नजर रखेगा. उसे टीम प्रबंधन को नियमित आधार पर रिपोर्ट देनी होगी.

विज्ञापन के अनुसार आवेदक के पास अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से हाई परफार्मेंस कोचिंग क्वॉलिफिकेशन लेवल 3 होना चाहिए या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बतौर कोच उसका कामयाबी का रिकॉर्ड होना चाहिए. उसे दूसरी अंतरराष्ट्रीय टीमों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए. इसके अलावा खिलाड़ियों, कोचों, स्टाफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने का माद्दा होना चाहिए. योग्य उम्मीदवार को ईमेल के जरिए अपना आवेदन 15 सितंबर तक हॉकी इंडिया के सीईओ को भेजना होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »