बैडमिंटन: वर्ल्ड सुपर सीरीज के दूसरे ग्रुप मैच में हारीं सिंधु

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को गुरुवार को यहां जारी वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हार मिली. सिंधु को चीन की यू सुन ने राउंड रोबिन मुकाबले में 21-15, 21-17 से हराया.

Advertisement
पीवी सिंधु पीवी सिंधु

अमित रायकवार

  • दुबई ,
  • 16 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को गुरुवार को यहां जारी वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हार मिली. सिंधु को चीन की यू सुन ने राउंड रोबिन मुकाबले में 21-15, 21-17 से हराया. यह मैच 49 मिनट चला. इस मुकाबले में सिंधु ने कई शॉट्स खराब खेले जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

सिंधु और मारिन से होगा मुकाबला
सिंधु ने को अपने पहले राउंड रोबिन मैच में की अकाने यामागुची को 12-21, 21-8, 21-15 के अंतर से हराया था. अब सिंधु को अपने तीसरे मैच में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की से होगा. रियो ओलंपिक के बाद मारिन और सिंधु की यह पहली भिड़ंत होगी. मारिन ने रियो ओलंपिक के फाइनल में अगस्त में सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »