रैंकिंगः राफेल नडाल को हटा फेडरर बने वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर

फेडरर मार्च के बाद टेनिस कोर्ट में एक बार भी नहीं उतरने के बावजूद ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए.

Advertisement
रोजर फेडरर रोजर फेडरर

विश्व मोहन मिश्र

  • पेरिस,
  • 14 मई 2018,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे राफेल नडाल ने अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है. इसके साथ ही स्विस धुरंधर रोजर फेडरर एक बार फिर एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं. फेडरर मार्च के बाद टेनिस कोर्ट में एक बार भी नहीं उतरने के बावजूद आज जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए.

पूर्व विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच को मैड्रिड मास्टर्स के दूसरे दौर में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह छह स्थान नीचे खिसक कर रैंकिंग में 18 वें स्थान पर पहुंच गए. इस टूर्नामेंट को जीतने वाले तीसरे स्थान पर बरकरार हैं.

Advertisement

पुरुषों की रैंकिगः टॉप-3

1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड), उम्र 36, प्वाइंट 8,670

2. राफेल नडाल (स्पेन), उम्र 31, प्वाइंट 7,950

3.एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी), उम्र 21, प्वाइंट 6,015

में नडाल को हराने वाले डोमिनिक थियेम ( आठवें स्थान पर ) भी एक पायदान नीचे खिसक गए, जिन्हें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही एंडरसन अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर पहुंच गए.

रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कनाडा के युवा डेनिस शापोवालोव को हुआ, जो 14 स्थानों के सुधार के साथ 29 वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

महिलाओं में मैड्रिड ओपन में जीत दर्ज करने वाली चेक गणराज्य की को दो स्थानों का फायदा हुआ और वह रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गईं, फाइनल में क्विटोवा से हारने के बाद भी किकि बर्टेंस ने रैंकिंग में पांच स्थानों का सुधार किया और वह 15 वें स्थान पर आ गईं.

Advertisement

रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप, डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी और स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा शीर्ष पर बनी हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »