PSL के बाकी मुकाबले 9 जून से अबु धाबी में, जानिए कब होगा फाइनल

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9 जून से अबु धाबी में बहाल होगी, जिसे तीन महीने पहले कराची में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था.

Advertisement
@PCB @PCB

aajtak.in

  • अबु धाबी,
  • 03 जून 2021,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST
  • पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9 जून से अबु धाबी में बहाल होगी
  • लीग का फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9 जून से अबु धाबी में बहाल होगी, जिसे तीन महीने पहले कराची में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को कहा कि चौथे स्थान पर चल रही लाहौर कलंदर टूर्नामेंट के 15वें मैच में तीसरे स्थान की इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ेगी. फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा.

Advertisement

पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले टूर्नामेंट को खत्म करने के लिए 6 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे. जिसमें से 5 शुरुआती दौर के होंगे. जबकि छठा 21 जून को होगा, जब क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाएंगे.

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैच 9 से 24 जून तक अबु धाबी में खेले जाएंगे, जो पाकिस्तान की पुरुष टीम के 25 जून को मैनचेस्टर के लिए रवाना होने से पहले होंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »