स्टार मेसी के गोल से बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को ड्रॉ पर रोका

बार्सिलोना ने दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद रोमांचक मैच में रियल मैड्रिड को 2-2 से बराबरी पर रोका.

Advertisement
लियोनेल मेसी लियोनेल मेसी

विश्व मोहन मिश्र

  • बार्सिलोना,
  • 07 मई 2018,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

ने एक बार फिर अपने जादुई फुटबॉल का शानदार नमूना पेश करते हुए बेशकीमती गोला दागा. जिससे बार्सिलोना ने दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद रोमांचक मैच में रियल मैड्रिड को 2-2 से बराबरी पर रोका.

रियल के लिए स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की चोट चिंता का सबब बनी हुई है. रोनाल्डो टखने की चोट के कारण मध्यांतर के बाद खेलने के लिए नहीं उतरे. रियल को उम्मीद है कि उसका यह स्टार खिलाड़ी 26 मई को लिवरपूल के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग फाइनल तक फिट हो जाएगा.

Advertisement

कैंप नोउ में खेले गए मैच में बार्सिलोना ने शुरुआती बढ़त बनाई. लुई सुआरेज ने दसवें मिनट में यह गोल दागा, लेकिन रोनाल्डो ने इसके चार मिनट बाद रियल को बराबरी दिला दी. मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, लेकिन इससे ठीक पहले सर्गेई रोबर्टो को रियल के डिफेंडर मार्सेलो के साथ बहस करने के कारण लाल कार्ड दिखा दिया गया.

बार्सिलोना को इस तरह से दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. मेसी ने हालांकि 52वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी. गेरेथ बेल ने 72वें मिनट में गोल किया, जिससे रियल ने मैच ड्रॉ करवाया. बार्सिलोना ने इस तरह से में अपना अजेय अभियान जारी रखा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »