ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर का हुआ अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैक्गिल का पिछले महीने सिडनी में उनके घर से कथित तौर पर अपहरण किया गया था, लेकिन एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Advertisement
Stuart MacGill (File, AP) Stuart MacGill (File, AP)

aajtak.in

  • सिडनी,
  • 05 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST
  • मैक्गिल का उनके घर से कथित तौर पर अपहरण किया गया था
  • पूर्व लेग स्पिनर मैक्गिल ने 1988 से 2008 के बीच 44 टेस्ट खेले

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैक्गिल का पिछले महीने सिडनी में उनके घर से कथित तौर पर अपहरण किया गया था, लेकिन एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने 14 अप्रैल को हुए इस कथित अपहरण के पीड़ित का जिक्र 50 साल के व्यक्ति के रूप में किया है. ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन और न्यूज कॉर्प के समाचार पत्रों सहित मीडिया रिपोर्ट में पीड़ित की पहचान मैक्गिल के रूप में की गई है.

Advertisement

मीडिया ने कहा कि सिडनी के उत्तरी हिस्से में सड़क पर एक व्यक्ति ने मैक्गिल को रोका और फिर इसके बाद दो और व्यक्ति आए और उन्होंने जबरन इस पूर्व क्रिकेटर को कार में डाल दिया.

मैक्गिल को कथित तौर पर सिडनी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ले जाया गया और कथित तौर पर मारपीट के बाद उन्हें दूसरी जगह ले जाया गया और फिर बाद में छोड़ दिया गया. रिहा किए जाने से पहले मैक्गिल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. 

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने विज्ञप्ति में कहा कि उन्हें 20 अप्रैल को एक घटना की जानकारी दी गई थी. पुलिस ने बयान में कहा कि लूट और गंभीर अपराध विभाग ने इसके बाद जांच की और चार व्यक्तियों को बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार 6 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनकी उम्र 27, 29, 42 और 46 साल है. 

Advertisement

गिरफ्तार लोगों को स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया और उनके खिलाफ आरोप लगाए जाएंगे. गिरफ्तार व्यक्तियों के नामों का तुरंत खुलासा नहीं किया गया है.

शेन वॉर्न के कारण मैक्गिल का करियर प्रभावित रहा, जो उस समय के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज थे. पूर्व लेग स्पिनर मैक्गिल ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1988 से 2008 के बीच 44 टेस्ट खेले और इस दौरान  29.02 की औसत से 208 विकेट चटकाए. जिसमें 12 पांच विकेट हॉल शामिल रहे. साथ ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल (3) में छह विकेट चटकाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »