सुनील छेत्री की अपील के बाद भारत के मैच के सारे टिकट बिके

भारतीय कप्तान छेत्री ने भावुक वीडियो में प्रशंसकों से मैदान पर आकर मैच देखने का अनुरोध किया था. यह छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है.

Advertisement
छेत्री की अपील के बाद भारत के मैच के सारे टिकट बिके छेत्री की अपील के बाद भारत के मैच के सारे टिकट बिके

आशुतोष कुमार मौर्य

  • ,
  • 04 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की जज्बाती अपील के बाद कीनिया के सोमवार को इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारतीय फुटबाल टीम के मैच से पहले ही सारे टिकट बिक गए.

भारतीय फुटबॉलर छेत्री ने भावुक वीडियो में प्रशंसकों से मैदान पर आकर मैच देखने का अनुरोध किया था. यह छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है.

एक अधिकारी ने मैच से पहले बताया, 'इस मैच के सारे बिक चुके हैं.'

Advertisement

मुंबई जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, 'मुझे खुशी है कि सुनील छेत्री की अपील के बाद कइयों ने टिकट खरीद लिए. यह शुरूआत ही है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय फुटबाल टीम जब भी खेले, मैदान खचाखच भरे हों. वे हमारे लिए इतनी मेहनत करते हैं तो हम इतना तो कर ही सकते हैं.'

आपको बता दें कि छेत्री ने भारत के लिए 99 मैच खेलकर सर्वाधिक 59 गोल किए हैं. वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »