IPL: वापसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर चिंतित- CA से की चार्टर प्लेन भेजने की गुजारिश

भारत में कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आईपीएल-14 में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इससे चिंतित हैं. अब मुंबई इंडियंस (MI) के ओपनर क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से खास अनुरोध किया है.

Advertisement
Chris Lynn (Instagram) Chris Lynn (Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST
  • कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है
  • आईपीएल खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इससे चिंतित हैं

भारत में कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आईपीएल-14 में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इससे चिंतित हैं. अब मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से खास अनुरोध किया है. लिन आईपीएल की समाप्ति के बाद स्वदेश वापसी के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने की मांग की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को आईपीएल में भाग ले रहे अपने खिलाड़ियों से स्वास्थ्य और ट्रैवल प्लान की जानकारी ली थी.

Advertisement

किस लिन ने न्यूज कॉर्प मीडिया से कहा, ' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल अनुबंध का 10 फीसदी हिस्सा लेती है. इसलिए क्या सीए इस साल उस पैसे को टूर्नामेंट खत्म होने के बाद चार्टर फ्लाइट पर खर्च कर सकती है...? मुझे पता है कि हमलोगों से भी बदतर स्थिति में लोग हैं. लेकिन वास्तव में हम लोग कड़े बायो-बबल से गुजर रहे हैं. साथ ही अगले सप्ताह टीकाकरण भी करवा रहे हैं. इसलिए उम्मीद है कि सरकार हमारे लिए निजी चार्टर प्लेन की व्यवस्था करेगी. हम शॉर्टकट के लिए नहीं पूछ रहे हैं. और हमने जोखिमों को जानने के बाद टूर्नामेंट में बने रहने का फैसला किया है. लेकिन आईपीएल खत्म होते ही जल्द घर लौटना बहुत अच्छा रहेगा.' 

लिन ने आगे कहा, 'आईपीएल जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जा रहा है और मैं इस माहौल में सहज महसूस कर रहा हूं. मेरी फिलहाल आईपीएल से हटने की कोई  योजना नहीं है. जाहिर तौर पर भारत में इस समय अच्छी स्थिति नहीं है. लेकिन हम इस टूर्नामेंट में खेलकर लोगों को मुस्कुराने के लिए कुछ पल दे रहे हैं.'

Advertisement

स्वदेश लौटने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में संशय बरकरार है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया. वहीं, एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन ने निजी कारणों से आईपीएल से हटने का फैसला किया था. लेकिन स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और पैट कमिंस जैसे प्लेयर अब भी मौजूद हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी बॉयो बबल से बाहर की परिस्थितियों पर बात की. मोर्गन ने कहा, 'केकेआर की टीम भारत में कोरोना वायरस की स्थिति से अवगत है और इस महामारी से लड़ने में अपना योगदान देना चाहती है. बाहर जो कुछ हो रहा है, उसमें हम अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं. केकेआर की ओर से मैं सबके लिए प्रार्थना करता हूं.'

आईपीएल के लीग मैच 23 मई को समाप्त होंगे. इसके बाद 25 और 28 मई को दोनों क्वालिफायर, जबकि 26 मैच को एलिमिनेटर खेला जाएगा. फाइनल 30 मई को होगा. ये सभी मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सीधी यात्री उड़ानों पर रोक लगाई

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को भारत से सभी सीधी यात्री उड़ानों को तत्काल प्रभाव से 15 मई तक निलंबित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के तेजी से फैसले के चलते यह फैसला किया गया. इसके साथ ही उन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए तत्काल पैकेज देने की घोषणा भी की. 

Advertisement

कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भारत से उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों की समीक्षा 15 मई को की जाएगी. मॉरिसन ने कहा, ‘हमारा मानना है कि भारत एक बहुत विकराल प्रकोप का सामना कर रहा है.’ ताजा फैसले से सिडनी में सीधी उड़ानें और डार्विन जाने वाली दो उड़ानें प्रभावित होंगी.

इस फैसले से हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »