ओलिंपिक मेडल छिनने के बाद पहली बार दौड़े बोल्ट

2008 के ओलिंपिक रिलो का गोल्ड मेडल छिनने के बाद पहली बार ट्रैक पर उतरे उसैन बोल्ट ने अपने फैंस को रोमांचित किया.

Advertisement
मिक्स्ड 4x100 मी. रिले में जीत का जश्न मनाते बोल्ट मिक्स्ड 4x100 मी. रिले में जीत का जश्न मनाते बोल्ट

विश्व मोहन मिश्र

  • मेलबर्न,
  • 05 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

 2008 के ओलिंपिक रिलो का गोल्ड मेडल छिनने के बाद पहली बार ट्रैक पर उतरे उसैन बोल्ट ने अपने फैंस को रोमांचित किया. दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट की अगुवाई में उनकी टीम ऑलस्टार्स ने मेलबर्न निट्रो ऐथलेटिक्स इवेंट के पहले दिन शानदार जीत हासिल की.

 एथलेटिक्स इवेंट में दिखा दमदार बोल्ट का क्रेज

8 ओलिपिंक गोल्ड मेडल के विजेता बोल्ट इस एथलेटिक्स इवेंट के प्रमुख आकर्षण रहे. जहां 12 पुरुषों और इतनी ही महिलाओं वाली 6 टीमें भाग ले रही हैं. बोल्ट ने मिक्स्ड 4x100 मी. रिले में हिस्सा लिया, जिसमें उनकी टीम जीती. बोल्ट की ऑलस्टार्स टीम में उनके ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के साथी जमैका के असफा पावेल भी शामिल थे.

Advertisement

डोपिंग मामले में स्वर्ण पदक वापस करना पड़ा था

जमैका के फरार्टा धावक बोल्ट के साथी धावक नेस्टा कार्टर के डोपिंग नमूने का परिणाम सकारात्मक आने के बाद बोल्ट के नौ ओलिंपिक स्वर्ण पदक में एक पदक वापस ले लिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement