सुशील कुमार को रियो की सूची से नहीं निकाला: WFI

भारतीय कुश्ती महासंघ ने गुरुवार को इस बात से इनकार किया कि उसने भारतीय ओलंपिक संघ को ओलंपिक संभावितों की कोई सूची भेजी है जिसमें सुशील कुमार का नाम नहीं है.

Advertisement
सुशील कुमार ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था सुशील कुमार ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

भारतीय कुश्ती महासंघ ने गुरुवार को इस बात से इनकार किया कि उसने भारतीय ओलंपिक संघ को ओलंपिक संभावितों की कोई सूची भेजी है जिसमें सुशील कुमार का नाम नहीं है.

ने कहा कि दो बार के पदक विजेता अभी भी दौड़ में है. महासंघ ने स्पष्ट किया कि युनाइटेड विश्व कुश्ती में यह आम चलन है कि विभिन्न ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों में अपने अपने भारवर्ग में कोटा हासिल कर चुके खिलाड़ियों की सूची आईओए को भेजी जाती है. इसने कहा कि सूची में सुशील का नाम नहीं होने के यह मायने नहीं है कि वह के लिए नहीं जाएगा. इसने कहा कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ट्रायल के बाद इस पर फैसला लेंगे.

Advertisement

डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, ‘संभावित खिलाड़ियों की सूची डब्ल्यूएफआई ने नहीं बल्कि युनाइटेड विश्व कुश्ती ने भेजी है. सभी ट्रायल पूरे होने के बाद विश्व कुश्ती को उन पहलवानों की सूची भेजी जाती है जो अपने अपने भारवर्ग में कोटा हासिल करते हैं.’ उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि पुरुषों की 74 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुशील या नरसिंह यादव में से कौन भारत का प्रतिनिधित्व करेगा. उन्होंने कहा कि ट्रायल पर फैसला अभी बाकी है.

तोमर ने कहा, ‘अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष इस पर फैसला लेंगे कि ट्रायल होंगे या नहीं और कब होंगे लिहाजा सुशील के जाने या नहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता.’

नरसिंह ने पिछले साल लास वेगास में विश्व चैम्पियनशिप में 74 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया था. उसके बाद से वह ओलंपिक के लिए लगातार दावा कर रहे हैं जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन सुशील कुमार ने ट्रायल की मांग की है. सुशील ने 66 किलो फ्रीस्टाइल में बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीता था. विश्व ईकाई द्वारा भारवर्गों में बदलाव के बाद वह 74 किलोवर्ग में उतर रहे हैं. नरसिंह 2012 लंदन ओलंपिक में 74 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »