Kimi Antonelli: दिग्गजों को पछाड़ Gen Z बना F1 चैम्पियन, 5 साल की उम्र में करता था गो-कार्ट

जेन जी अब खेलों की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रही है. इटली के किमी एंटोनेली ने महज 20 साल की उम्र में F1 वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है. बचपन में गो-कार्ट से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें दुनिया का सबसे युवा F1 चैंपियन बना चुका है.

Advertisement
जेन जी रेसर बने F1 चैम्पियन जेन जी रेसर बने F1 चैम्पियन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

आज के दौर में जेन जी सिर्फ पढ़ाई, करियर और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलों की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रही है. क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस और मोटरस्पोर्ट्स तक, युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं. कम उम्र में बड़े मुकाम हासिल करने वाले ये खिलाड़ी दिखा रहे हैं कि टैलेंट और मेहनत के लिए उम्र कोई सीमा नहीं होती.

Advertisement

इंटरनेशनल मोटरस्पोर्ट्स की बात करें तो फॉर्मूला 1 (F1) में मैक्स वर्स्टापेन, लैंडो नॉरिस, चार्ल्स लेक्लेर, जॉर्ज रसेल और ऑस्कर पियास्त्री जैसे रेसर्स अपनी पहचान बना चुके हैं. लेकिन इन दिनों इटली के किमी एंटोनेली सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. महज 20 साल की उम्र में F1 वर्ल्ड चैंपियन बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह इस खेल के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं.

किमी एंटोनेली का पूरा नाम एंड्रिया किमी एंटोनेली है. उनका जन्म 25 अगस्त 2006 को इटली के बोलोनिया में हुआ था. वह मर्सिडीज की ओर से रेस करते हैं और उनका रेसिंग नंबर 12 है. बचपन से ही उन्हें कारों और रेसिंग में दिलचस्पी थी.

रेसिंग ट्रैक पर बीता बचपन

किमी के पिता मार्को एंटोनेली स्पोर्ट्स कार रेसर रह चुके हैं और उनकी अपनी रेसिंग टीम भी है. उनकी मां वेरोनिका भी परिवार के रेसिंग बिजनेस से जुड़ी रही हैं. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, किमी महज 5 साल की उम्र में पहली बार गो-कार्ट चलाने पहुंचे थे.

Advertisement

12 साल की उम्र में मर्सिडीज ने पहचाना टैलेंट

किमी के पिता ने उन्हें छोटी उम्र से ही रेसिंग की बारीकियां सिखाईं. करीब 10 साल की उम्र में उन्होंने स्पोर्ट्स कार में ड्राइविंग का अनुभव भी लिया. साल 2019 में, जब वह सिर्फ 12 साल के थे, मर्सिडीज ने उन्हें अपने जूनियर ड्राइवर प्रोग्राम में शामिल कर लिया. 2020 और 2021 में उन्होंने FIA यूरोपियन कार्टिंग चैंपियनशिप भी जीती.

यह भी पढ़ें: Gen Z Social Media: रील्स से खुद को समझ रहा Gen Z! मूड के हिसाब से चुन रहा सोशल मीडिया

F4 से F2 तक शानदार प्रदर्शन

साल 2022 में किमी ने इटैलियन और जर्मन फॉर्मूला 4 चैंपियनशिप जीतीं. इसके बाद 2023 में फॉर्मूला रीजनल मिडिल ईस्ट और यूरोपियन चैंपियनशिप अपने नाम की. साल 2024 में उन्होंने फॉर्मूला 2 में एंट्री की. यहां सिल्वरस्टोन और हंगरी में जीत हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की.

18 साल में F1 में डेब्यू

साल 2025 में लुईस हैमिल्टन के मर्सिडीज छोड़कर फेरारी जाने के बाद टीम ने किमी को उनकी जगह मौका दिया. इस तरह महज 18 साल की उम्र में उन्होंने F1 में डेब्यू किया. अपने पहले सीजन में उन्होंने तीन पोडियम फिनिश हासिल किए और 150 पॉइंट्स के साथ सीजन खत्म किया.

Advertisement

20 साल में बने सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन

किमी ने 2026 में अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. 1 नवंबर को मैक्सिको ग्रां प्री में तीसरे स्थान पर रहते हुए उन्होंने अपना पहला F1 वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब पक्का किया. इसके साथ ही उन्होंने सेबेस्टियन वेटल का सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. महज 20 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल कर किमी जेन जी के उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »