CWG 2026 में बवाल! ग्लासगो में भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' गायब, बॉक्सर का फूटा गुस्सा

लवलीना ने शनिवार के दिन ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की. लेकिन जीत के बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा देखा जिस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रेस्टोरेंट को ट्रोल कर शुरू कर दिया.

Advertisement
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवलीना को क्यों आया गुस्सा? (PHOTO: INSTAGRAM/@mib_india) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवलीना को क्यों आया गुस्सा? (PHOTO: INSTAGRAM/@mib_india)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सरों ने रिंग के अंदर अपने दमदार खेल से इतिहास रच दिया. भारत ने बॉक्सिंग में अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. 

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल का खेल दिखाया. लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल जीतने के बाद कुछ बातों का जिक्र किया.

Advertisement

फाइनल मुकाबला गंवाने के कारण गोल्ड मेडल नहीं जीत पाने का थोड़ा अफसोस जताते हुए उन्होंने पूरी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. अपनी इस उपलब्धि को असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करते हुए लवलीना ने अब आगामी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने का संकल्प लिया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा विवाद

हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग खेलों के खत्म होते ही रिंग के बाहर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यह विवाद ग्लासगो के पॉपुलर भारतीय रेस्टोरेंट मिस्टर सिंग्स इंडिया का है. खेलों में सफलता के बाद भारतीय खिलाड़ी यहां डिनर के लिए पहुंचे थे. लेकिन वहां टेबल पर रखी नैपकिन पर नजर पड़ते ही खुशियों का माहौल अचानक गर्मा गया.

ये भी पढ़ें- आंखों में आंसू, गले में गोल्ड मेडल... अस्मिता डे ने दिवंगत पिता का सपना किया पूरा, कॉमनवेल्थ गेम्स में रच दिया इतिहास 

Advertisement

नैपकिन पर अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना

असम से आने वाली स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ध्यान दिया कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर भारत का जो नक्शा छपा था, उसमें से नॉर्थ ईस्ट का पूरा हिस्सा गायब था. इस गंभीर लापरवाही पर लवलीना ने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस मामले पर न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर छपे नक्शे से हमारा नॉर्थ ईस्ट गायब है. भारत का हर एक हिस्सा बेहद अहम है और हर जगह देश का सही और पूरा नक्शा ही दिखाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  भारत को मिला छठा गोल्ड मेडल, प्रीति पावर ने फाइनल में मचाया धमाल

लवलीना के इस कदम का भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने खुलकर समर्थन किया. उन्होंने बताया कि इस नक्शे में सिर्फ नार्थ ईस्ट ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को भी सही तरीके से नहीं दिखाा गया था. अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से तुरंत इन नैपकिन को हटाने और सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने वाले किसी भी स्थान पर ऐसी बड़ी गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »