IPL 2022, Mega Auction: 'IPL ऑक्शन के बाद सबसे अमीर होगा चाहर परिवार', आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

इस इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को बेहतर डील मिलने की उम्मीद है. काफी लोग चाहर ब्रदर्स को लेकर उम्मीद जता रहे हैं कि यह जोड़ी मेगा ऑक्शन में कमाल कर सकती है.

Advertisement
Deepak Chahar and Rahul Chahar (Getty) Deepak Chahar and Rahul Chahar (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST
  • इस मेगा ऑक्शन में दिखेगा चाहर ब्रदर्स का जलवा
  • दीपक और राहुल को अच्छे एमाउंट की उम्मीद
  • आकाश चोपड़ा ने भी की भविष्वाणी

12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन में सभी टीमों के साथ कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर भी नजरें होंगी, जो इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में बिडिग वॉर छेड़ सकते हैं. इस बार IPL में 590 खिलाड़ियों की बोली लगनी है और 2 नई टीमें भी मेगा ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगी.

इस लिस्ट में 'चाहर' ब्रदर्स यानी दीपक चाहर, राहुल चाहर पर सबकी निगाहें होंगी. दोनों खिलाड़ियों के लिए टीमें कुछ बड़ा एमाउंट भी खर्च कर सकती हैं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी भविष्यवाणी की है. और कहा चाहर ब्रदर्स इस IPL मेगा ऑक्शन में एकसाथ सबसे बड़ा एमाउंट लेकर घर जाएंगे. 

Advertisement

आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

तेज गेंदबाज दीपक चाहर पिछले सीजन में चेन्नई के साथ जुड़े थे, वहीं उनके छोटे भाई राहुल चाहर मुंबई की टीम में शामिल थे. दोनों खिलाड़ी लीग में अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में भी मौका पा चुके हैं. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस IPL मेगा ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है, एक बात तय है कि चाहर बंधु (दीपक और राहुल) उनसे पहले आईपीएल में भाइयों का अनुकरण करने वाले हैं. जहां तक ​​पैसे की बात है तो नीलामी के बाद सबसे अमीर चाहर परिवार होगा.' 

दोनों भारत के लिए खेल चुके हैं

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इरफान पठान और युसुफ पठान की तरह ही चाहर ब्रदर्स की जोड़ी को भी मेगा ऑक्शन में एक बड़ा एमाउंट ले जाने की भविष्यवाणी की है. दीपक चाहर मेगा ऑक्शन लिस्ट में 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस के साथ मौजूद हैं और वहीं उनके भाई राहुल चाहर ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए बेस प्राइस रखा है. राहुल भारतीय टीम के लिए 1 वनडे और 6 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं और दीपक भारतीय टीम के लिए 6 वनडे और 17 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं. 

Advertisement

अगर बात की जाए इस सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी की तो श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर और क्विंटन डिकॉक के बीच एक कड़ी रेस मानी जा रही है. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसन होल्डर पर भी टीमें एक बड़ा एमाउंट खर्च कर सकती हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement