फ्रांस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में... एम्बाप्पे और डेम्बेले का जलवा, मोरक्को को 2-0 से हराकर खिताब की ओर बढ़ाए कदम

फ्रांस ने वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया. किलियन एम्बाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी चूकने के बाद भी एक गोल और एक असिस्ट दिया, जबकि उस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल दागा. एम्बापे का यह वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल रहा, जो उन्हें मेसी से एक गोल पीछे ले आया.

Advertisement
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली है (Photo: Reuters) फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली है (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:31 AM IST

फ्रांस ने गुरुवार को मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की. किलियन एम्बाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी किक चूकने के बावजूद एक गोल किया और एक असिस्ट भी दिया. उस्मान डेम्बेले ने टीम का दूसरा गोल किया. 

इस जीत के साथ फ्रांस अब सेमीफाइनल में डलास में स्पेन या बेल्जियम से भिड़ेगा. यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा. मैच के 60वें मिनट में एम्बाप्पे ने गोल दागा. यह उनके वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल है, जिससे वे अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए हैं. इसके बाद 66वें मिनट में डेम्बेले ने इस टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल किया. 

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप में भी फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को इसी स्कोर से हराया था, जब मोरक्को पहली अफ्रीकी टीम बनी थी जो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. अब फ्रांस लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. पूरे मैच में फ्रांस का दबदबा साफ दिखा. 

एम्बापे ने अपने वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल मोरक्को के खिलाफ मारा (Photo: AFP)


फ्रांस ने कुल 21 शॉट गोल की तरफ मारे जबकि मोरक्को सिर्फ 4 शॉट ही ले पाया. टारगेट पर शॉट के मामले में भी फ्रांस 8-1 से आगे रहा. टीम का दूसरा गोल तब आया जब एम्बाप्पे ने गेंद को डेम्बेले की तरफ बढ़ाया और खुद आगे दौड़ते हुए डिफेंडरों को अपनी तरफ खींच लिया, जिससे डेम्बेले को गोल करने की जगह मिल गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'फुटबॉल में नस्लवाद बर्दाश्त नहीं...', एम्बाप्पे के समर्थन में उतरे FIFA अध्यक्ष, नस्लीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की

मैच की शुरुआत में चौथे मिनट में ही एम्बाप्पे का पहला शॉट गोल पोस्ट के पास से बाहर चला गया था. फिर 25वें मिनट में जब एम्बाप्पे बॉक्स के अंदर बाईं तरफ से दौड़ रहे थे, तभी मोरक्को के डिफेंडर नुसैर मजराउई ने उन्हें गिरा दिया. रेफरी फकुंडो टेलो ने तुरंत पेनल्टी दे दी. लंबे वीडियो रिव्यू के बाद 28वें मिनट में एम्बापे को शॉट लेने की इजाजत मिली, लेकिन गोलकीपर यासीन बोनो ने सही दिशा का अंदाजा लगाकर उनका शॉट रोक दिया. 

इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में पैराग्वे के खिलाफ भी एम्बापे ने एक पेनल्टी ली थी. पहले हाफ में फ्रांस का दबदबा 13-1 शॉट के अंतर से साफ दिख रहा था. मोरक्को का सबसे अच्छा मौका हाफ टाइम से ठीक पहले आया जब अशरफ हकीमी की फ्री किक गोल पोस्ट के करीब से बाहर चली गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »