48 टीमें, 104 मैच और 3 मेजबान... फुटबॉल का महाकुंभ बेहद करीब, FIFA World Cup 2026 की हर डिटेल यहां

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा. इस बार 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी. भारतीय फुटबॉल फैन्स FIFA वर्ल्ड कप के अधिकांश मुकाबले देर रात और तड़के सुबह देख पाएंगे.

Advertisement
11 जून से FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन शुरू (Photo: ITG) 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन शुरू (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

फुटबॉल फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई  (भारतीय समयानुसार 12 जून से 20 जुलाई) तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा. यह पहला मौका है जब विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी.

टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे लंबा FIFA वर्ल्ड कप बनाता है.

Advertisement

इस बार टूर्नामेंट का फॉमेर्ट भी पूरी तरह बदला हुआ है. 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी. 

ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 8 तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 11 जून को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.  

वहीं FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा.

वर्ल्ड कप 2026 का पूरा नॉकआउट शेड्यूल

ग्रुप स्टेज 11 जून – 27 जून
राउंड ऑफ 32 28 जून –3 जुलाई
राउंड ऑफ 16 4 जुलाई –7 जुलाई
क्वार्टरफाइनल 9 जुलाई –11 जुलाई
सेमीफाइनल 14 जुलाई –15 जुलाई
तीसरे स्थान का फ्लेऑफ 18 जुलाई
फाइनल 19 जुलाई 

FIFA  वर्ल्ड कप में कब कितनी टीमें उतरीं

Advertisement
वर्ष   टीमों की संख्या
1930   13
1934 16
1938 15
1950 13
1954-78 16
1982-94 24
1998-2022 32
2026       48

भारतीय फुटबॉल टीम इस बार भी FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है. हालांकि भारतीय दर्शकों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन और पुर्तगाल जैसी दिग्गज टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

The greatest show in the world is ready. Are you? 🏆#FIFAWorldCup pic.twitter.com/ISxLhuLUkm

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) April 1, 2026

यह भी पढ़ें: भारत में कहां देख पाएंगे FIFA विश्व कप 2026? सामने आ गई पूरी डिटेल्स

फुटबॉल प्रेमियों को लगभग 39 दिनों तक लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारतीय फुटबॉल फैन्स FIFA वर्ल्ड कप 2026 Zee के नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे. (Unite8 Sports & ZEE5)

भारतीय समय (IST) के अनुसार मैचों की टाइमिंग

भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कई रातें जागकर मैच देखने पड़ सकते हैं. मेजबान देशों (अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको) और भारत के बीच समय के अंतर के कारण अधिकांश मुकाबले देर रात और तड़के सुबह खेले जाएंगे.

अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार इन स्लॉट्स में शुरू होने की उम्मीद है:

Advertisement

रात 12:30 बजे (IST)

सुबह 3:30 बजे (IST)

सुबह 6:30 बजे (IST)

सुबह 7:30 बजे (IST) - कुछ मुकाबले 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार 12 जून को 12:30 AM पर शुरू होने की संभावना है.

भारत में मैच मुख्य रूप से देर रात और सुबह के समय होंगे.

भारतीय टाइम स्लॉट: 12:30 AM, 3:30 AM और 6:30 AM IST

कुछ मुकाबले 7:30 AM IST पर भी शुरू होंगे.

मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका उद्घाटन मैच भारतीय समयानुसार 12 जून को 12:30 AM बजे खेला जाएगा.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज शेड्यूल (भारतीय समय - IST)
 

तारीख ग्रुप मुकाबला समय (IST)
       
12 जून A मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका 12:30 AM
12 जून A दक्षिण कोरिया vs चेकिया 7:30 AM
13 जून B कनाडा vs बोस्निया 12:30 AM
13 जून D अमेरिका vs पराग्वे 6:30 AM
14 जून B कतर vs स्विट्जरलैंड 12:30 AM
14 जून C ब्राज़ील vs मोरक्को 3:30 AM
14 जून C हैती vs स्कॉटलैंड 6:30 AM
14 जून D ऑस्ट्रेलिया vs तुर्किये 9:30 AM
14 जून E जर्मनी vs कुरासाओ 10:30 PM
15 जून F नीदरलैंड्स vs जापान 1:30 AM
15 जून E आइवरी कोस्ट vs इक्वाडोर 4:30 AM
15 जून F स्वीडन vs ट्यूनीशिया 7:30 AM
15 जून H स्पेन vs केप वर्डे 9:30 PM
16 जून G बेल्जियम vs मिस्र 12:30 AM
16 जून H सऊदी अरब vs उरुग्वे 3:30 AM
16 जून G ईरान vs न्यूज़ीलैंड 6:30 AM
16 जून I फ्रांस vs सेनेगल 12:30 AM
16 जून I इराक vs नॉर्वे 3:30 AM
17 जून J अर्जेंटीना vs अल्जीरिया 6:30 AM
17 जून J ऑस्ट्रिया vs जॉर्डन 9:30 AM
17 जून K पुर्तगाल vs डीआर कांगो 10:30 PM
18 जून L इंग्लैंड vs क्रोएशिया 1:30 AM
18 जून L घाना vs पनामा 4:30 AM
18 जून K उज्बेकिस्तान vs कोलंबिया 7:30 AM
18 जून A चेकिया vs दक्षिण अफ्रीका 9:30 PM
19 जून B स्विट्जरलैंड vs बोस्निया 12:30 AM
19 जून B कनाडा vs कतर 3:30 AM
19 जून A मेक्सिको vs दक्षिण कोरिया 6:30 AM
19 जून D अमेरिका vs ऑस्ट्रेलिया 12:30 AM
19 जून C स्कॉटलैंड vs मोरक्को 3:30 AM
20 जून C ब्राज़ील vs हैती 6:00 AM
20 जून D तुर्किये vs पराग्वे 8:30 AM
20 जून F नीदरलैंड्स vs स्वीडन 10:30 PM
21 जून E जर्मनी vs आइवरी कोस्ट 1:30 AM
21 जून E इक्वाडोर vs कुरासाओ 5:30 AM
21 जून F ट्यूनीशिया vs जापान 9:30 AM
21 जून H स्पेन vs सऊदी अरब 9:30 PM
22 जून G बेल्जियम vs ईरान 12:30 AM
22 जून H उरुग्वे vs केप वर्डे 3:30 AM
22 जून G न्यूज़ीलैंड vs मिस्र 6:30 AM
22 जून J अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया 10:30 PM
23 जून I फ्रांस vs इराक 2:30 AM
23 जून I नॉर्वे vs सेनेगल 5:30 AM
23 जून J जॉर्डन vs अल्जीरिया 8:30 AM
23 जून K पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान 10:30 PM
24 जून L इंग्लैंड vs घाना 1:30 AM
24 जून L पनामा vs क्रोएशिया 4:30 AM
24 जून K कोलंबिया vs डीआर कांगो 7:30 AM
25 जून B स्विट्जरलैंड vs कनाडा 12:30 AM
25 जून B बोस्निया vs कतर 12:30 AM
25 जून C मोरक्को vs हैती 3:30 AM
25 जून C स्कॉटलैंड vs ब्राज़ील 3:30 AM
25 जून A दक्षिण अफ्रीका vs दक्षिण कोरिया 6:30 AM
25 जून A चेकिया vs मेक्सिको 6:30 AM
26 जून E कुरासाओ vs आइवरी कोस्ट 1:30 AM
26 जून E इक्वाडोर vs जर्मनी 1:30 AM
26 जून F ट्यूनीशिया vs नीदरलैंड्स 4:30 AM
26 जून F जापान vs स्वीडन 4:30 AM
26 जून D तुर्किये vs अमेरिका 7:30 AM
26 जून D पराग्वे vs ऑस्ट्रेलिया 7:30 AM
27 जून I नॉर्वे vs फ्रांस 12:30 AM
27 जून I सेनेगल vs इराक 12:30 AM
27 जून H केप वर्डे vs सऊदी अरब 5:30 AM
27 जून H उरुग्वे vs स्पेन 5:30 AM
27 जून G न्यूज़ीलैंड vs बेल्जियम 8:30 AM
27 जून G मिस्र vs ईरान 8:30 AM
28 जून L पनामा vs इंग्लैंड 2:30 AM
28 जून L क्रोएशिया vs घाना 2:30 AM
28 जून K कोलंबिया vs पुर्तगाल 5:00 AM
28 जून K डीआर कांगो vs उज्बेकिस्तान 5:00 AM
28 जून J अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया 7:30 AM
28 जून J जॉर्डन vs अर्जेंटीना 7:30 AM
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »