'वर्क फ्रॉम होम खिलाड़ी...', ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने नेमार जूनियर का उड़ाया मजाक

स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं. अगर नेमार जूनियर मैदान पर उतरते हैं तो यह सिर्फ एक खिलाड़ी की वापसी नहीं होगी, बल्कि ब्राजील को उसका सबसे बड़ा मैच-विनर वापस मिलेगा. फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर नेमार की वापसी ब्राजील के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है.

Advertisement
नेमार जूनियर इंजरी से जूझ रहे हैं. (Photo: Reuters) नेमार जूनियर इंजरी से जूझ रहे हैं. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेलो होराइजोंटे ,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर की गैरमौजूदगी पर मजाकिया टिप्पणी कर सुर्खियां बटोरी हैं. राष्ट्रपति ने नेमार को दुनिया का पहला 'वर्क फ्रॉम होम' खिलाड़ी बता दिया. इस मजाक के बीच ब्राजील के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर भी सामने आई है. मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने संकेत दिए हैं कि नेमार स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

Advertisement

बेलो होराइजोंटे में सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति लूला बच्चों से बातचीत कर रहे थे. जब एक बच्चे ने नेमार जूनियर को ब्राजील का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया तो राष्ट्रपति ने हंसते हुए कहा, 'नेमार तो खेल ही नहीं रहे हैं. वह दुनिया के पहले 'वर्क फ्रॉम होम' नेशनल प्लेयर हैं.'

इसके बाद लूला ने एक और चुटकी लेते हुए कहा, 'मैंने यह मजाक इंटरनेट पर देखा था. किसी दिन हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 11 पेले की टीम बनानी पड़ेगी. राष्ट्रपति की यह टिप्पणी कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फुटबॉल जगत में चर्चा का विषय बन गई.

34 वर्षीय नेमार जूनियर दाईं पिंडली (काफ) की चोट के कारण ब्राजील के लिए फीफा विश्व कप 2026 में पहले दो मैचों में नहीं खेल सके. उनकी गैरमौजूदगी में ब्राजील ने मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि हैती को 3-0 से हराकर नॉकआउट की ओर मजबूत कदम बढ़ाया.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: 37 साल के गोलकीपर ने मचा दिया तहलका, 15 सेव कर बराबर किया वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

Advertisement

नेमार को 17 मई को अपने क्लब सैंटोस एफसी के लिए खेलते हुए दाईं पिंडली में चोट लगी थी. मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम की सलाह दी थी, जिसके कारण वह विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे. हालांकि अब उनकी रिकवरी अच्छी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: खुद गोल करने के चक्कर में रोनाल्डो ने बिगाड़ा पुर्तगाल का खेल? इस दिग्गज ने लाइव शो में खोली पोल

नेमार के लिए यह विश्व कप बेहद खास माना जा रहा है. फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उनका चौथा और शायद आखिरी विश्व कप हो सकता है. नेमार इससे पहले 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में ब्राजील का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हालांकि वह अब तक देश के लिए विश्व कप खिताब नहीं जीत पाए हैं. ऐसे में 2026 का टूर्नामेंट उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है.

नेमार सिर्फ ब्राजील के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों में ही शामिल नहीं हैं, बल्कि आंकड़ों के मामले में भी उन्होंने इतिहास रचा है. उन्होंने 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल किए हैं और महान पेले का रिकॉर्ड तोड़कर ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. यही वजह है कि उनकी वापसी को ब्राजील की खिताबी उम्मीदों से जोड़कर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »