Zimbabwe vs Oman, T20 World Cup Highlights: जिम्बाब्वे ने बल्ले और गेंद से किया कमाल, ओमान को 8 विकेट से रौंदा

ZIM vs OMA: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और ओमान की टक्कर हुई. इस मैच में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की. जिम्बाब्वे और ओमान के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रहा.

Advertisement
वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराया. (Photo: Getty) वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराया. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • कोलंबो,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-8 में जिम्बाब्वे और ओमान की टीम आमने-सामने थीं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला गया. जहां जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से पटखनी दी. मुकाबले में ओमान ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे जिम्बाब्वे ने 14वें ओवर में ही चेज कर लिया.

Advertisement

जिम्बाब्वे और ओमान को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड जैसे टीम्स भी हैं. इसलिए हर मैच का नतीजा महत्वपूर्ण है. जीत-हार और सम्मान के लिए पांचों टीमें पूरी ताकत लगा रही हैं.

ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी

104 रनों के जवाब में उतरी जिम्बाब्वे  की शुरुआत अच्छी रही. 3 ओ ओवर में ही टीम ने 30 रन जड़ दिए. लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर विकेट गिरा. इसके बाद इसी ओवर में जिम्बाब्वे  को दूसरा भी झटका लगा. लेकिन इसके बाद ब्रेंडन टेलर और ब्रायन बेनेट के बीच अच्छी साझेदारी हुई और जिम्बाब्वे ने ये मैच 14वें ओवर में ही जीत लिया. 
 

ऐसी रही ओमान की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की पूरी टीम 19.5 ओरों में 103 रनों पर ढेर हो गई. ओमान की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 27 रनों के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे. इसके बाद विनायक शुक्ला और सुफयान महमूद ने छठे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर इनिंग्स को संभालने की कोशिश की.

Advertisement

विनायक शुक्ला ने चार चौके की मदद से 21 बॉल पर 28 रन बनाए. जबकि सुफयान महमूद ने 39 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया, जिसमें दो चौके शामिल थे. इन दोनों के अलावा नदीम खान (20 रन) ही दोहरे अंकों में पहुंच सके. जिम्बाब्वे की तरफ से तेज गेंदबाजों ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस ने तीन-तीन विकेट झटके.

मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.

मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement