अभिषेक शर्मा के बाद अब वैभव सूर्यवंशी की बारी! 'बेबी बॉस' को ट्रेन करेंगे युवराज सिंह, खुद जताई इच्छा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अब वह वैभव के साथ भी काम करना चाहते हैं और उसे भारतीय क्रिकेट का भविष्य मानते हैं.

Advertisement
युवराज सिंह की नजर अब युवा वैभव सूर्यवंशी पर (Photo: Getty) युवराज सिंह की नजर अब युवा वैभव सूर्यवंशी पर (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

विम्बलडन 2026 के दौरान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. युवराज ने संकेत दिए कि वह अब वैभव के खेल पर भी काम करना चाहते हैं.

युवराज सिंह ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, 'मैंने अभिषेक शर्मा के साथ काफी समय तक काम किया है.अब मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूंगा. उसके सामने शानदार करियर है. वह बेहद गंभीर खिलाड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह बहुत आगे जाएगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: FIFA महायुद्ध... एम्बाप्पे vs यामाल, कौन करेगा फाइनल का टिकट अपने नाम?

युवराज ने अभिषेक और वैभव दोनों की जमकर तारीफ करते हुए अभिषेक को 'टर्मिनेटर-4' और वैभव को 'टर्मिनेटर-6' भी कहा. युवराज के हिसाब से दोनों ही खिलाड़ी उनसे चार गुना बेहतर हैं, और क्रिकेट को और आगे बढ़ा रहे हैं.

युवराज सिंह इससे पहले अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले संजू सैमसन ने भी युवी के साथ वक्त बिताया था, जिसका असर संजू के प्रदर्शन पर साफ दिखा था.

यह भी पढ़ें: Boss Baby ने बताया युवराज का असर, बोले- पहली मुलाकात आज भी नहीं भूल सकता

संजू सैमसन को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब भी मिला. इसके अलावा युवराज ऋषभ पंत, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और अब्दुल समद पर भी काम करते हुए नजर आ चुके हैं.

Advertisement

अब उनका यह बयान इस ओर इशारा करता है कि भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी युवराज के मार्गदर्शन में अपने खेल को और निखार सकते हैं.

बेबी बॉस युवराज सिंह को अपना आइडल भी मानते हैं. महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके वैभव को लेकर युवराज का भरोसा यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा सितारा मिल सकता है. विम्बलडन में दिया गया यह बयान अब क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »