कर्ज में डूबा वन8 कम्यून, व‍िराट कोहली ने तोड़ा नाता... कोर्ट के आदेश से लगा ताला

Virat Kohli restaurant controversy: बेंगलुरु के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट को ₹2 करोड़ से ज्यादा बकाया किराया न चुकाने पर कोर्ट के आदेश से बंद कर दिया गया. व‍िराट कोहली ने इस आउटलेट से अपना नाम और जुड़ाव खत्म कर लिया है. नियम उल्लंघन और घटती भीड़ के चलते बिजनेस पहले से ही नुकसान में था.

Advertisement
व‍िराट कोहली के ब्रांड से जुड़े रेस्टोरेंट पर कोर्ट का बड़ा एक्शन (Photo: PTI) व‍िराट कोहली के ब्रांड से जुड़े रेस्टोरेंट पर कोर्ट का बड़ा एक्शन (Photo: PTI)

सगाय राज

  • बेंगलुरु ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

बेंगलुरु के चर्चित रेस्टोरेंट वन8 कम्यून (One8 Commune) पर आखिरकार ताला लग गया है. शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर ₹2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था.

इस पूरे मामले में बड़ा नाम जुड़ा है भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का, जिन्होंने अब इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड 'One8' का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है.

Advertisement

रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थी, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था. इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया थे. लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर बिल्डिंग मालिक को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया.

यह आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे. सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों और बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया.
 

बताया जा रहा है कि ब्रांड वैल्यू गिरने और ग्राहकों की संख्या कम होने से बिजनेस पर भी असर पड़ा, जिससे नुकसान लगातार बढ़ता गया. फिलहाल कोर्ट के निर्देश के अनुसार, जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, रेस्टोरेंट बंद ही रहेगा.

क्या है वन8 कम्यून?
र‍िपोर्टो के मुताब‍िक- वन8 कम्यून (One8 Commune) विराट कोहली द्वारा स्थापित एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है. यह ब्रांड दिल्ली (एयरोसिटी), गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित है और वर्ल्ड लेवल के व्यंजनों, शानदार माहौल और जीवंत सामुदायिक भोजन (Dining) के लिए जाना जाता है.  यह विराट कोहली के 'वन8' ब्रांड का हिस्सा है और इसे ट्रू पैलेट हॉस्पिटैलिटी के साथ पार्टनरश‍िप में चलाया जाता है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »