मैच से पहले लंदन में किंग कोहली से मिला ये क्रिकेटर, इंग्लैंड के लिए करेगा टेस्ट डेब्यू

लंदन में विराट कोहली और जॉर्डन कॉक्स की मुलाकात चर्चा में है. ओवल में न्यूजीलेंड के खिलाफ कॉक्स अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. आईपीएल 2026 में RCB टीम का ही हिस्सा थे कॉक्स.

Advertisement
विराट कोहली और जॉर्डन कॉक्स की  लंदन में हुई खास मुलाकात (Photo: X/Screengrab) विराट कोहली और जॉर्डन कॉक्स की लंदन में हुई खास मुलाकात (Photo: X/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स से मुलाकात कर उन्हें उनके टेस्ट डेब्यू से पहले शुभकामनाएं दी हैं.

जॉर्डन कॉक्स आज (17 जून)  इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं. इससे पहले विराट कोहली और कॉक्स की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. 

दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 में RCB में एक ही ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे थे, जहां कॉक्स ने कोहली से काफी कुछ सीखा. कॉक्स लंबे समय से इंग्लैंड टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे और अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिलने जा रहा है.

Advertisement

आईपीएल 2026 के दौरान जॉर्डन कॉक्स को विराट कोहली के साथ काफी समय बिताने का अवसर मिला था. यही वजह है कि वह कई मौकों पर कोहली को अपना प्रेरणास्रोत भी बता चुके हैं.

आईपीएल के ही समय जॉर्डन कॉक्स को विराट कोहली ने अपने One8 शूज गिफ्ट किए थे.

यह भी पढ़ें: पापा व‍िराट कोहली के कंधों पर नन्हा अकाय, अनुष्का संग फैमिली आउटिंग की तस्वीरें VIRAL

विराट से गिफ्ट मिलने के बाद कॉक्स ने कहा था, 'यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि उनके लिए यादगार पल था. बचपन से विराट कोहली मेरे सबसे बड़े रोल मॉडल रहे हैं. उनकी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून हर युवा क्रिकेटर को प्रेरित करता है.'

Advertisement

कॉक्स ने कहा, 'विराट सिर्फ मैदान पर महान खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि लोगों के साथ उनका व्यवहार भी उन्हें खास बनाता है. इतनी उपलब्धियों के बावजूद विराट विनम्र हैं और हमेशा युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. विराट क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि युवा खिलाड़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »