पापा व‍िराट कोहली के कंधों पर नन्हा अकाय, अनुष्का संग फैमिली आउटिंग की तस्वीरें VIRAL

इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे विराट कोहली की परिवार संग आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में वह बेटे अकाय को पिगीबैक राइड देते नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा दोस्तों के साथ बातचीत करती दिखीं. IPL 2026 फाइनल में चोटिल हुए विराट फिलहाल रीहैब कर रहे हैं और इंग्लैंड सीरीज से वापसी की उम्मीद है.

Advertisement
चोट के बीच राहत के पल, बेटे अकाय संग मस्ती करते दिखे विराट (Photo: X/@filmfare ) चोट के बीच राहत के पल, बेटे अकाय संग मस्ती करते दिखे विराट (Photo: X/@filmfare )

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों मैदान से दूर हैं, लेकिन परिवार के साथ बिताए जा रहे खास पलों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नई तस्वीरों में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटे अकाय के साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आए. हालांकि इन फोटोज में बेटी वाम‍िका नजर नहीं आईं. 

Advertisement

तस्वीरों में विराट कोहली हरे-भरे माहौल के बीच अपने बेटे अकाय को पिगीबैक राइड देते दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीरें  फैन्स को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है. आउटिंग के दौरान कोहली ने ब्लैक हूडी और खाकी ट्राउजर पहन रखा था और वह बेहद रिलैक्स नजर आए.

तस्वीरों के बैकग्राउंड में बेबी स्ट्रोलर, स्नैक्स और गुलाबी रंग का गुब्बारा भी दिखाई दे रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार ने खुले माहौल में एक शांत और निजी पिकनिक का आनंद लिया. वहीं अनुष्का शर्मा दोस्तों के साथ बातचीत करती दिखीं, जिससे पूरे माहौल की सहजता और पारिवारिक गर्मजोशी साफ झलक रही थी.

चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं विराट
विराट कोहली फिलहाल चोट से उबर रहे हैं. IPL 2026 के फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें डिस्टल सेमिमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर हुआ था, जिसके चलते वह भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए.

Advertisement

कोहली की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया. 37 वर्षीय स्टार बल्लेबाज फिलहाल रीहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

IPL 2026 में फिर चमका विराट का बल्ला
चोट से पहले विराट कोहली का IPL 2026 सीजन शानदार रहा था. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरे खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे.

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.85 रहा, जबकि उन्होंने 56.25 की बेहतरीन औसत से रन बनाए. आंकड़े एक बार फिर साबित करते हैं कि उम्र बढ़ने के बावजूद विराट का प्रभाव और निरंतरता बरकरार है.

फिलहाल  फैन्स उनकी मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि वायरल तस्वीरों ने यह जरूर दिखा दिया है कि क्रिकेट से दूर रहने के दौरान विराट अपने परिवार के साथ हर पल को खास बनाने में जुटे हुए हैं.

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »