Forbes: कमाई में भी कोहली नंबर वन, एक साल में 1,735,188,893 रुपये की इनकम

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विराट कोहली दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं और उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर यानी 1,735,188,893 रुपये है.

Advertisement
Virat Kohli Virat Kohli

तरुण वर्मा

  • ,
  • 12 जून 2019,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विराट कोहली दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं और उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर यानी 1,735,188,893 रुपये है.

भारतीय कप्तान हालांकि इस सूची में 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर खिसक गए हैं. इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी शीर्ष पर हैं.

Advertisement

फोर्ब्स की जारी सूची के अनुसार कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर, जबकि वेतन और जीत से मिलने वाली राशि से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है.

पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं. हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है.

मेसी ने खेलों की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संन्यास ले चुके मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर को शीर्ष से हटाया. अर्जेंटीनी स्टार की वेतन और विज्ञापन से कुल कमाई 12.7 करोड़ डॉलर है.

मेसी के बाद पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है जिनकी कुल कमाई 10.9 करोड़ डॉलर है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »