टीम से बाहर, पर जोश बरकरार... वैभव सूर्यवंशी ने क्राइस्टचर्च टी20 में जीत के बाद किया टॉवेल सेल‍िब्रेशन, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी को अभी टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में मौका भले ही नहीं म‍िल रहा हो, लेकिन उनका जोश बरकरार है . पहला टी20 जीतने के बाद उनका एक ऐसा वीड‍ियो सामने आया, जहां वो जोशीले अंदाज में सेल‍िब्रेशन करते हुए नजर आए.

Advertisement
टीम इंडिया की जीत पर वैभव सूर्यवंशी का जोशीला सेलिब्रेशन, अब दूसरे T20I में खेलने पर नजरें (Photo: BCCI) टीम इंडिया की जीत पर वैभव सूर्यवंशी का जोशीला सेलिब्रेशन, अब दूसरे T20I में खेलने पर नजरें (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • क्राइस्टचर्च ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

भारत ने न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च में हुए पहले टी20 मुकाबले में शानदार 4 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 225/4 का स्कोर बनाया, वहीं भारत ने 2 गेंद शेष रहते हुए 230/6 का स्कोर बनाकर रनेज कर लिया. 

भारत की इस जीत के सुपरस्टार संजू सैमसन रहे, ज‍िन्होंने 33 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली. वहीं अंत के ओवर्स में नमन धीर ने 15 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली. इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फ‍िल‍िप्स ने 40 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी.  

Advertisement

बहरहाल, इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के ना खेलने पर सवाल जरूर रहे, लेकिन अब इस बात की संभावना जरूर जताई जा रही है कि उनको क्राइस्टचर्च में होने वाले शन‍िवार को टी20 में  मौका म‍िल सकता है. 

उछाल द‍िया तौल‍िया... 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीड‍ियो शेयर किया. जिसमें अर्शदीप के 100 टी20 में होने पर श्रेयस अय्यर ने उनको स्पेशल जर्सी दी. वहीं ड्रेस‍िंग रूम में अर्शदीप के लिए केक भी काटा गया, जिस पर 100 ल‍िखा हुआ था. इस वीड‍ियो में ही एक मोमेंट ऐसा आया, जहां वैभव सूर्यवंशी का क्राइस्टचर्च टी20 में जीत के बाद का जोश में द‍िखे, वो तौल‍िया उछालते हुए नजर आए. 

55 सेकंड से देखें वीड‍ियो 

अब सवाल है कि क्राइस्टचर्च में शन‍िवार को होने वाले दूसरे टी20 में क्या वैभव को मौका म‍िलेगा. हालांकि उनको खेलने पर संस्पेस बना हुआ है. वहीं स‍ितांशु कोटक ने दूसरे टी20 से पहले संजू सैमसन और अभ‍िषेक शर्मा की जोड़ी की तारीफ की कर चुके.

Advertisement

वहीं वैभव को प्लेइंग 11 में ख‍िलाने के सवाल पर उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर तीन ओपनर्स को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया को कभी-कभी यह भी समझना चाहिए कि टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम की भलाई के लिए होते हैं. लोग अपनी पसंद की प्लेइंग-11 खिलाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »