'अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान है ये तेज गेंदबाज

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है. इसने ये संकेत दे दिए हैं कि बीसीसीआई अब उन्हें भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देख रहा है. यानी टीम इंडिया का दरवाजा अब उनके लिए ज्यादा दूर नहीं दिख रहा.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

सिर्फ 15 साल की उम्र… लेकिन बल्लेबाजी ऐसी कि दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज भी बेबस नजर आएं. बात हो रही है वैभव सूर्यवंशी की, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते सुर्खियों में हैं. जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और कगिसो रबाडा जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर भी इस सीजन वैभव के सामने संघर्ष करते दिखे हैं.

Advertisement

अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बड़ा बयान देकर नेशनल टीम में उनकी एंट्री की मांग को और हवा दे दी है. SportsBoom से बातचीत में मोहित ने साफ कहा कि वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं. मोहित ने कहा, 'उसे भारत के लिए खेलना चाहिए. क्यों नहीं? बड़े खिलाड़ियों और बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ता है और वह आईपीएल में वही कर रहा है. अगर टीम में जगह है, तो उसे तुरंत मौका मिलना चाहिए.'

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि गेंदबाजों पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने 12 मैचों में 486 रन ठोक दिए हैं. सबसे हैरान करने वाली बात उनका विस्फोटक स्ट्राइक रेट (237.78) है. इस दौरान वह एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) को कई मुकाबलों में उनकी तेज शुरुआत का सीधा फायदा मिला है.

Advertisement

टीम इंडिया के पास ओपनर्स की भरमार
भारतीय टीम के पास पहले से कई खतरनाक ओपनिंग विकल्प मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान इस साल T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन भी लगातार रन बरसा रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती सही कॉम्बिनेशन चुनने की होगी.

मोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, 'अच्छा हुआ मैं आईपीएल से रिटायर हो गया, नहीं तो वह मुझे भी मारता.' उन्होंने कहा कि वैभव सिर्फ पावर-हिटिंग नहीं करते, बल्कि उनकी टाइमिंग, तकनीक और आत्मविश्वास भी कमाल का है.

15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हमला कर रहे हैं, उसने पूरे क्रिकेट जगत को रोमांचित कर दिया है. अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि वह टीम इंडिया के लिए कब डेब्यू करेंगे… बल्कि यह है कि क्या भारतीय क्रिकेट को अपना अगला मेगा सुपरस्टार मिल चुका है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement