'वो कमजोर फील्डर...', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर छिड़ी नई बहस, कैफ-मांजरेकर को जुब‍िन भरुचा ने द‍िया जवाब

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी के बीच उनकी फील्डिंग पर सवाल उठने लगे हैं. मोहम्मद कैफ और संजय मांजरेकर ने उनकी फील्डिंग कमजोरियों की ओर इशारा किया, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर जुबिन भरूचा ने युवा खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा कि वैभव में इंटरनेशनल लेवल का हर गुण मौजूद है.

Advertisement
 वैभव की फील्डिंग पर उठे सवाल (Photo: PTI) वैभव की फील्डिंग पर उठे सवाल (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट के साथ यह युवा बल्लेबाज छाया हुआ है. क्रिकेट जगत में अब यह चर्चा तेज हो चुकी है कि आखिर वैभव भारतीय सीनियर टीम में कब एंट्री करेंगे.

Advertisement

हालांकि, उनकी बल्लेबाजी के बीच अब फील्डिंग को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मोहम्मद कैफ ने वैभव की फील्डिंग क्षमता पर चिंता जताई है.

संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में राजस्थान रॉयल्स द्वारा वैभव को लगातार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने पर सवाल खड़े किए. उनका मानना है कि अगर किसी खिलाड़ी को इंटरनेशनल लेवल का माना जा रहा है, तो उसे बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग और दबाव में प्रदर्शन भी साबित करना होगा.

मांजरेकर ने कहा- क्या एक क्रिकेटर सिर्फ अच्छा बल्लेबाज होने से पूरा खिलाड़ी बन जाता है? आप वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर फील्डिंग करते भी देखना चाहते हैं और यह भी जानना चाहते हैं कि दबाव में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. अगर वह शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन फील्डिंग में कमजोर हैं, तो विरोधी टीमें इसे जरूर निशाना बनाएंगी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बजा वैभव सूर्यवंशी का डंका, द‍िग्गजों ने दिया नया नाम, VIDEO

Advertisement

वहीं, मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव की मिसफील्डिंग का जिक्र करते हुए युवा खिलाड़ी को चेतावनी दी थी. कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस IPL में फील्डिंग का स्तर काफी निराशाजनक रहा है.

उन्होंने कहा- यश राज ने KL राहुल का कैच छोड़ा, जब वह शून्य पर थे. वैभव सूर्यवंशी ने भी मिसफील्ड की. इस युवा खिलाड़ी ने पूरे सीजन एक भी कैच नहीं पकड़ा है. अगर उसे भारत के लिए खेलना है, तो मैदान पर और ज्यादा तेज और सतर्क बनना होगा. कोचों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को बेहतर फील्डिंग सिखाएं, लेकिन खिलाड़ियों को भी फील्डिंग में गर्व महसूस करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'रंगीलो म्हारो ढोलना...', वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के बीच में लगाए ठुमके, घुमाने लगे तौल‍िया, VIDEO

इन आलोचनाओं के बीच राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डॉयरेक्ट ऑफ क्रिकेट ऑपरशेन्स जुबिन भरूचा वैभव के समर्थन में खुलकर सामने आए. उन्होंने इस बातचीत में युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की और कहा कि वैभव में एक बड़े खिलाड़ी बनने के सभी गुण मौजूद हैं.

भरूचा ने कहा- वैभव के पास बल्लेबाजी, फील्डिंग, गेम को पढ़ने की क्षमता और टीम स्पिरिट जैसी दुर्लभ खूबियां हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं. उनकी फील्डिंग उनकी उम्र के हिसाब से काफी परिपक्व है. 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- उसके हाथ बेहद सुरक्षित हैं और मैदान पर मूवमेंट भी शानदार है. उसके पास फील्डिंग सुधारने के लिए हर जरूरी चीज मौजूद है. जैसे-जैसे उसकी फिटनेस और शारीरिक ताकत बढ़ेगी, वह और तेज, चुस्त और फुर्तीला खिलाड़ी बनेगा.

हालांकि, जुबिन भरूचा ने यह भी माना कि आधुनिक क्रिकेट में हर खिलाड़ी को अपनी फील्डिंग लगातार बेहतर करनी पड़ती है. उनके मुताबिक वैभव सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अपने खेल के हर पहलू में सुधार करना चाहते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement