'दुनिया रुक जाती है जब ये बैटिंग करता है', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए शशि थरूर

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया है कि दुनिया दंग रह गई है. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी पारी खेली, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन जारी है. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन जारी है. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • गुवाहाटी,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

10 अप्रैल (शुक्रवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (RCB) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 26 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए. उनकी इस विस्फोटक पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. खास बात यह रही कि उनके 78 में से 74 रन सिर्फ बाउंड्री से आए. इस पारी के दम पर उन्होंने अपने ही टीममेट यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक रवैया बनाए रखा. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुज जैसे गेंदबाजों की उन्होंने जमकर धुनाई की. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और निडरता साफ झलक रही थी. वैभव की बवंबर पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 6 विकेट से जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

यह भी पढ़ें: 'गेंद देखता हूं, गेंदबाज नहीं', 26 गेंदों में 78 रन फोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी की दो टूक

कांग्रेस के अनुभवी नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर भी वैभव सूर्यवंशी की इस पारी से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह 15 साल का खिलाड़ी बल्लेबाजी की कला को नए स्तर पर ले जा रहा है और यह एक 'जनरेशन टैलेंट' है. थरूर ने लिखा कि जैसे ही वैभव आउट हुए, उन्हें लगा कि अब बाकी काम किए जा सकते हैं क्योंकि उनकी बल्लेबाजी देखने के दौरान दुनिया जैसे थम जाती है.

Advertisement

शशि थरूर लिखते हैं, 'युवा सूर्यवंशी की तेजी से बढ़ती प्रतिभा को देखना सच में अद्भुत है. इस 15 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी को खेलते देखना क्रिकेट के विकास का एक शानदार उदाहरण है. उनके बल्ले की गति, अद्भुत टाइमिंग और जबरदस्त ताकत का मेल वाकई सांस रोक देने वाला है. वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे, बल्कि नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं. जब वह स्ट्राइक लेते होते हैं,  दुनिया जैसे रुक सी जाती है. हर गेंद देखने का मन करता है. हम एक दुर्लभ और पीढ़ीगत प्रतिभा को अपनी आंखों के सामने उभरते देख रहे हैं.'

शशि थरूर के इस बयान ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि राजनेताओं और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के भी पसंदीदा बन चुके हैं. वैभव ने आईपीएव 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में 200 रन बना लिए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. खास बात यह है कि उनकी दोनों फिफ्टी सिर्फ 15-15 गेंदों में आई हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है.

यह भी पढ़ें: 8 चौके, 7 छक्के और 300 का स्ट्राइक रेट... वैभव सूर्यवंशी ने किया धुआं-धुआं, हेजलवुड-भुवनेश्वर हुए बेबस

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की विराट कोहली से मुलाकात भी चर्चा में रही. इस दौरान उन्होंने कोहली से ऑटोग्राफ लिया, जो उनके लिए एक यादगार लम्हा बन गया. वैभव ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक उभरते हुए खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य नजर आ रहे हैं. 15 साल की उम्र में जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement