8 चौके, 7 छक्के और 300 का स्ट्राइक रेट... वैभव सूर्यवंशी ने किया धुआं-धुआं, हेजलवुड-भुवनेश्वर हुए बेबस

वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. वैभव ने छक्के-चौके की बारिश करते हुए ताबड़तोड़ 78 रन बनाए. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी तूफानी बैटिंग की थी.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन जारी है. (Photo: BCCI) वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन जारी है. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • गुवाहाटी,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (10 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने 8 चौके और सात छक्के की मदद से 26 बॉल पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे. इस दौरान वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी. वैभव को क्रुणाल पंड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. वैभव की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी की आंधी... राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धो डाला, ध्रुव जुरेल भी चमके

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौके के साथ खाता खोला. उस पहले ओवर में वैभव ने कुल तीन चौके लगाए. इसके बाद वैभव ने अभिनंदन शर्मा की जमकर खबर ली और उनके ओवर में 2 चौके के अलावा एक छक्का लगाया. पारी के चौथे ओवर में वैभव ने अनुभव तेज गेंदबाज जोश हेजलुवड की आखिरी चार गेंदों पर 4,4,4,6 रन बनाए.

फिर अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. वैभव इसके बाद भी तूफानी बैटिंग करते रहे. ऐसा लग रहा था कि वैभव इस मुकाबले में शतक भी लगा सकते हैं, लेकिन क्रुणाल पंड्या की गेंद पर टाइमिंग सही नहीं रही और विराट कोहली ने उनका कैच लपक लिया.

Advertisement

देखा जाए तो वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में दूसरी बार 15 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की है. इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इसी मैदान पर ऐसा कारनामा किया था. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे हैं.

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (भारतीय बैटर)
13 गेंदें- यशस्वी जयसवाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
14 गेंदें- केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली, 2018
15 गेंदें- यूसुफ पठान (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, 2014
15 गेंदें- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी, 2026
15 गेंदें- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026

आईपीएल में 20 से कम गेंद में फिफ्टी (सर्वाधिक बार)
4- निकोलस पूरन
4- अभिषेक शर्मा
3- जेक फ्रेजर-मैकगर्क
3- ट्रेविस हेड
3- वैभव सूर्यवंशी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement