ब्रिटिश अखबार ने कोहली पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप, लेकिन नहीं बन सकता मामला

टेबलायड ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ फुटेज से संकेत जाता है कि ऐसा लग रहा था कि कोहली राजकोट में पहले टेस्ट में मिठाई के बचे खुचे हिस्से से गेंद को चमका रहे थे.

Advertisement
राजकोट टेस्ट में बाल से छेड़छाड़ का आरोप राजकोट टेस्ट में बाल से छेड़छाड़ का आरोप

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

ब्रिटेन के एक टेबलायड के द्वारा भारतीय कप्तान विराट कोहली पर लगाए गए गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों का आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई आधार नहीं बनता.

टेबलायड ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ फुटेज से संकेत जाता है कि ऐसा लग रहा था कि कोहली राजकोट में पहले टेस्ट में मिठाई के बचे खुचे हिस्से से गेंद को चमका रहे थे.

Advertisement

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीवी कैमरों से संकेत मिलता है कि ने अपना दायां हाथ मुंह में डाला और इसके बाद वह एक तरफ से गेंद को चमकाते हुए दिखे.

मेहमान टीम इंग्लैंड ने हालांकि इस मुद्दे पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

गेंद से छेड़छाड़ पर के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम विरोधी टीम या उसके खिलाड़ी द्वारा गेंद से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराना चाहती है तो उसे टेस्ट मैच खत्म होने के पांच दिन के भीतर ऐसा करना होता है. राजकोट टेस्ट 13 नवंबर को खत्म हो गया था और अगर इंग्लैंड को कोई शिकायत करनी थी तो यह 18 नवंबर तक होनी चाहिए थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »