Ind Vs Eng: ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना...’, प्रैक्टिस मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की बस में मस्ती

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस मैच में जीत दर्ज की है. मैच के बाद खिलाड़ी टीम बस में मस्ती के मूड में दिखे और गाना गाते हुए होटल तक पहुंचे.

Advertisement
Team India Team India

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST
  • इंग्लैंड में जारी है टीम इंडिया की मस्ती
  • प्रैक्टिस मैच के बाद बस में गाया गाना

भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेल रही है. साथ ही 7 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज़ की तैयारी भी चल रही है, जिससे पहले युवा टीम ने कुछ प्रैक्टिस मैच खेले हैं. रविवार को नॉर्थ हैम्पशायर के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करते नज़र आए.

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी टीम बस में बैठे हुए गाना गा रहे हैं. ईशान किशन, आवेश खान, युजवेंद्र चहल समेत अन्य प्लेयर्स यहां पर ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’ गाना गुनगुना रहे हैं. 

Advertisement

खिलाड़ियों की मस्ती जारी है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. बता दें कि भारत ने रविवार को हुए प्रैक्टिस मैच में दस रनों से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर इस मैच में फेल रहा था, लेकिन हर्षल पटेल ने तूफानी फिफ्टी जड़ हर किसी को हैरान कर दिया. 

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 149 का स्कोर बनाया था. जिसमें हर्षल पटेल की 36 बॉल में खेली गई 54 रनों की पारी भी शामिल थी. जवाब में नॉर्थ हैम्पशायर 139 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. 

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी है, जो 7 जुलाई से शुरू होगा. टीम इंडिया को तीन मैच खेलने हैं, ये 7, 9 और 10 जुलाई को खेले जाएंगे. इसके बाद वनडे सीरीज़ भी होगी, जिसमें तीन मैच 12, 14 और 17 जुलाई को खेले जाएंगे. टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर ये है कि रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा सीरीज़ से पहले फिट हो गए हैं. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »