Team India schedule: नॉन-स्टॉप एक्शन के लिए हो जाइए तैयार! 26 दिनों में भारत खेलेगा 10 टी20 मैच, चेक करें शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने वनडे में दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की. वनडे के बाद अब इन दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं.

Advertisement
भारतीय टीम अगले मिशन के लिए तैयार. (PHOTO: Reuters) भारतीय टीम अगले मिशन के लिए तैयार. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टी20 टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. आने वाला एक महीना भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. 

टीम इंडिया अगले 26 दिनों के भीतर कुल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली है. इस कठिन और लगातार चलने वाले दौर की शुरुआत 6 अक्टूबर यानी मंगलवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से होगी, जिसके तुरंत बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी.

Advertisement

इतने कम दिनों में लगातार 10 मैच के साथ-साथ लगातार होने वाले सफर के चलते खिलाड़ियों की थकान और चोट का खतरा काफी बढ़ सकता है. एशियन गेम्स में टीम को गोल्ड जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने इस खतरे से निपटने के लिए खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करना सबसे बड़ी चुनौती है. 

लगातार मुकाबलों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट रोटेशन पॉलिसी का सहारा ले सकता है, जिससे बेंच पर बैठे युवा खिलाड़ियों को भी अपनी काबिलियत साबित करने का पूरा मौका मिल सके.

भारतीय टीम को अब अपने आने वाले मुकाबलों पर फोकस करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर जीत के सिलसिले को बरकरार रखना होगा. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे. वेस्टइंडीज के पास कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. 

Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी 20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान वेन्यू
पहला T20I 6 अक्टूबर 2026 लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम
दूसरा T20I 9 अक्टूबर 2026 रांची जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स
तीसरा T20I 11 अक्टूबर 2026 इंदौर होलकर स्टेडियम
चौथा T20I 14 अक्टूबर 2026 हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
पांचवां T20I 17 अक्टूबर 2026 बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान वेन्यू
पहला T20I 22 अक्टूबर 2026 क्राइस्टचर्च हैगली ओवल
दूसरा T20I 24 अक्टूबर 2026 क्राइस्टचर्च हैगली ओवल
तीसरा T20I 27 अक्टूबर 2026 वेलिंगटन स्काई स्टेडियम
चौथा T20I 30 अक्टूबर 2026 ऑकलैंड ईडन पार्क
पांचवां T20I 1 नवंबर 2026 हैमिलटन सेडन पार्क
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »